प्रिंस इतो हिरोब्रुमि

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 06:04, 28 June 2018 by यशी चौधरी (talk | contribs) (''''इतो, हिरोब्रुमि, प्रिंस''' (1841-1909) जापानी राजनीतिज्ञ ज...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

इतो, हिरोब्रुमि, प्रिंस (1841-1909) जापानी राजनीतिज्ञ जो पहले प्रबल सामंत छाशू का सैनिक था। आरंभ में जिस राजनीतिक कार्य में स्वामी ने इतो को नियुक्त किया उससे स्वयं इतो और जापान दोनों का बड़ा हित सधा। इतो ने देखा कि पाश्चात्य तोपों और बंदूकों के सामने जापानी तीरंदाजों का टिक सकना असंभव है, इससे उसने कुछ मित्रों के साथ यूरोप में जाकर सैनिक साज सज्जा सीखने का निश्चय किया। पर तब के जापानी कानून के अनुसार विदेश जाने वालों को प्राणदंड मिला करता था। सो इतो और उसके साथियों ने जान पर खेलकर यूरोप की राजधानियों की रहा ली। जापान और पाश्चात्य देशों के बीच तनातनी के कारण उसे स्वदेश लौटना पड़ा।

कालांतर में प्रिंस इतो हिओगो का शासक नियत हुआ, फिर वित्त का उपमंत्री। 1871 ई. में वह इवाकुरा के साथ सैनिक सलाहकारों की खोज में फिर यूरोप गया। उसी के द्वारा प्रस्तुत यूरोपीय संविधानों के फलस्वरूप जापान का नया संविधान बना और जापान यूरोपीय राज्यों द्वारा समपदस्थ स्वीकृत हुआ। नई जापानी राज्यशक्ति के निर्माण में इतो का बड़ा हाथ था। एक कोरियाई हत्यारे ने उसकी हत्या कर दी।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 1 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 524 |

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः