https://en.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=%E0%A4%9C%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A8%E0%A4%BE_%E0%A4%95%E0%A5%87_%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%A6%E0%A4%B9_%E0%A4%B8%E0%A5%82%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0&feed=atom&action=historyजिन्ना के चौदह सूत्र - Revision history2024-03-29T09:24:05ZRevision history for this page on the wikiMediaWiki 1.35.6https://en.bharatdiscovery.org/w/index.php?title=%E0%A4%9C%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A8%E0%A4%BE_%E0%A4%95%E0%A5%87_%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%A6%E0%A4%B9_%E0%A4%B8%E0%A5%82%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0&diff=271713&oldid=prevरविन्द्र प्रसाद: ''''जिन्ना के चौदह सूत्र''' वाले मांग पत्र को 1929 ई. में प्...' के साथ नया पन्ना बनाया2012-04-24T11:12:04Z
''''जिन्ना के चौदह सूत्र''' वाले मांग पत्र को 1929 ई. में प्...' के साथ नया पन्ना बनाया

New page

'''जिन्ना के चौदह सूत्र''' वाले मांग पत्र को [[1929]] ई. में प्रस्तुत किया गया था। [[मुहम्मद अली जिन्ना]] [[मुस्लिम लीग]] के अध्यक्ष थे और वे '[[नेहरू समिति]]' द्वारा प्रस्तुत की गई '[[नेहरू रिपोर्ट]]' से असंतुष्ट थे। यही कारण था कि उन्होंने रिपोर्ट को अस्वीकार कर दिया। 'नेहरू रिपोर्ट' से [[सिक्ख]] समुदाय भी असंतुष्ट था। मुस्लिम लीग ने नेहरू रिपोर्ट के विकल्प के रूप में [[मार्च]], 1929 ई. में जिन्ना के चौदह सूत्र वाले मांग-पत्र को प्रस्तुत किया, इसे ही 'जिन्ना के चौदह सूत्र' कहा जाता है।

==मुख्य मांगें==

जिन्ना द्वारा जो मांग-पत्र प्रस्तुत किया गया, उसकी मुख्य मांग इस प्रकार थीं-

#[[भारत का संविधान|भारतीय संविधान]] संघात्मक हो, अवशिष्ट शक्तियाँ प्रान्तों को दी जाये।

#[[भारत]] के सभी प्रान्तों में स्वराज्य एक ही प्रकार का हो।

#समस्त प्रान्तों के विधानमण्डलों में अल्प-संख्यकों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया जाये।

#केंद्रीय विधानमण्डलों में मुस्लिमों का प्रतिनिधित्व कम से कम एक हो।

#सभी सम्प्रदायों को धार्मिक स्वतंत्रता प्रदान की जाये।

#[[सिंध प्रदेश]] को [[बम्बई]] से अलग किया जाय।

#सरकारी नौकरियों में मुस्लिमों को योग्यतानुसार उचित प्रतिनिधित्व मिले।

#केंद्रीय विधानमण्डल द्वारा संघीय संविधान में कोई भी संशोधन प्रान्तों की सहमति से किया जाय।

#केन्द्रीय या प्रान्तीय विधानमण्डलों में कम से कम एक तिहाई मंत्री [[मुस्लिम]] हों।

#संविधान के अन्तर्गत अल्प-संख्यकों की शिक्षा, [[संस्कृति]] व [[भाषा]] की रक्षा की जाये।

#सीमा प्रान्त व [[बलूचिस्तान]] में भी अन्य प्रान्तों की ही भांति सुधार किया जाये।

#[[पंजाब]], [[बंगाल]] और पश्चिमोत्तार सीमाप्रांत का कोई ऐसा पुनर्गठन न हो, जिससे मुस्लिम बाहुल्य समाप्त हो।

#प्रान्तों की सीमा परिवर्तन में मुस्लिम बहुत प्रान्तों में उनका बहुमत समाप्त न किया जाये।

#किसी भी विधानसभा में ऐसा कोई प्रस्ताव न पेश किया जाये, जिसका कि किसी सम्प्रदाय के 3/4 सदस्य विरोध करें।

{{seealso|मुहम्मद अली जिन्ना}}

{{लेख प्रगति|आधार=|प्रारम्भिक=प्रारम्भिक1|माध्यमिक= |पूर्णता= |शोध= }}

==टीका टिप्पणी और संदर्भ==

<references/>

==संबंधित लेख==

{{औपनिवेशिक काल}}

[[Category:इतिहास कोश]][[Category:औपनिवेशिक काल]][[Category:आधुनिक काल]][[Category:राजनीति कोश]]

__INDEX__
रविन्द्र प्रसाद