आर्थर चेस्टर ऐलेन

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search

आर्थर चेस्टर ऐलेन (1830-1886) - संयुक्त राज्य अमरीका के 21वें प्रेसिडेंट। उनके पिता आयरीय और उनकी माता अमरीकी थीं। शिक्षा प्राप्त कर उन्होंने अध्यापन का कार्य किया, फिर वकालत मे नाम कमाया। राजनीति में वे आरंभ से ही प्रजातांत्रिक दल के समर्थक थे ओर अमरीका के गृहयुद्ध में उन्होंने अपने दल की ओर से अनेक लड़ाइयां लड़ीं। प्रेसिडेंट गारफील्ड की हत्या के बाद आर्थर को सयुंक्त राज्य अमरीका के अध्यक्ष की गद्दी मिली और उन्होंने देश के विरोध के बावजूद अध्यक्षपद ग्रहण किया। धीरे धीरे अपनी वक्तताओं और कार्यो द्वारा उन्होंने जनता का भय दूर कर दिया। उनके शासनकला में अनेक बड़ी रेल लाइनें बनी ओर सामाजिक सुधार हुए, साथ ही मेक्सिको और सुयंक्त राज्य के बीच सीमा भी निर्धारित हुई। आर्थर उन अप्रिय रानीतिज्ञों में से थे जो अपने कार्यो द्वारा जनता का भय दूर कर उसका सौहार्द्र प्रापत करते हैं।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 1 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 433 |

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः