जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक
पूरा नाम जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक
जन्म 21 फ़रवरी, 1980
जन्म भूमि काठमांडू, नेपाल
अभिभावक जिग्मे सिंघे वांगचुक और रानी अशी
पति/पत्नी जेट्‌सन पेमा
शिक्षा राजनीति शास्त्र में एम.फिल.
विद्यालय ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय, मैग्डेलन कॉलेज (इंग्लैंड)
प्रसिद्धि भूटान के पाँचवें राजा
अद्यतन‎

जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक (अंग्रेज़ी: Jigme Khesar Namgyel Wangchuck, जन्म: 21 फ़रवरी, 1980) भूटान के पाँचवें राजा हैं। वह सबसे कम उम्र में भूटान के राजा बनने वाले व्यक्ति हैं। वे वांगचुक वंश के मुखिया हैं।

  • जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक का जन्म काठमांडू, नेपाल में हुआ।
  • जिग्मे खेसर किसी भी देश के सबसे कम उम्र के राष्ट्राध्यक्ष हैं।
  • वे भूटान के राजा जिग्मे सिंघे वांगचुक एवं उनकी तीसरी पत्नी रानी अशी के सबसे बडे़ पुत्र हैं।
  • जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा भूटान में ही पूर्ण की और फिर विदेशों में फिलिप्स एकेडमी (एंडोवर), कसिंग एकेडमी एवं व्हीटॉन कॉलेज मैसाचुएटस, अमरीका में शिक्षा ग्रहण करने गये।
  • अमरीका के बाद उन्होंने इंग्लैंड के मैग्डालेन कॉलेज, ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में एम.फिल. की डिग्री प्राप्त की।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः