बीना रिफ़ाइनरी
(Redirected from बीना रिफाइनरी)
32px | यह पन्ना बीना रिफ़ाइनरी लेख के संबंध में प्रकाशित समाचार ही दर्शाता है। इस प्रकार के समाचार भारतकोश पर अनेक लेखों के शीर्षक चुनने में सहायक होते हैं। यह लेख की आधार अवस्था है। इसे प्रगति की ओर ले जाने का कार्य प्रारम्भ किया जाना है। आप भी इसमें सहायता कर सकते हैं। |
समाचार
20 मई, 2011, शुक्रवार
[[चित्र:Manmohan-Singh-3.jpg|thumb|मनमोहन सिंह]]
बीना रिफ़ाइनरी देश को समर्पित, पाँच हज़ार को रोज़गार
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार, 20 मई, 2011 को मध्य प्रदेश के बीना में हज़ारों करोड़ की लागत से बनी ऑयल रिफ़ाइनरी देश को समर्पित की। यह भारत पेट्रोलियम लिमिटेड, ओमान ऑयल कम्पनी तथा मध्य प्रदेश सरकार के प्रयासों से बनी विश्व स्तरीय परियोजना है। यह भारत तथा ओमान के बीच कई क्षेत्रों में हो रहे सहयोग का उदाहरण है। सागर ज़िले के बीना इलाके में बनी इस रिफ़ाइनरी पर क़रीब 12 हज़ार करोड़ की लागत आई है। रिफायनरी का उदघाटन करते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि इससे इलाक़े के क़रीब 5 हज़ार लोगों को रोज़गार मिलेगा। वहीं देश के कई इलाक़ो में तेल सप्लाई में भी सुविधा होगी।
समाचार को विभिन्न स्रोतों पर पढ़ें
- आई. बी. एन. ख़बर
- दैनिक भास्कर
- हिन्दीलोक डॉट कॉम
- अमर उजाला
- एन.डी.टी.वी. ख़बर
- एमपी पोस्ट
- वेब दुनिया हिन्दी
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ