वी. मोहिनी गिरि

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
(Redirected from V. Mohini Giri)
Jump to navigation Jump to search
वी. मोहिनी गिरि
पूरा नाम वी. मोहिनी गिरि
जन्म 1938
जन्म भूमि लखनऊ, उत्तर प्रदेश
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि राष्ट्रीय महिला आयोग की दूसरी अध्यक्ष
कार्य काल 21 जुलाई, 1995 से 20 जुलाई, 1998
पुरस्कार-उपाधि पद्म भूषण, 2007
अन्य जानकारी साल 2000 में वी. मोहिनी गिरि दक्षिण एशिया में शांति के लिए महिला पहल की संस्थापक ट्रस्टी बनीं।
अद्यतन‎

वी. मोहिनी गिरि (अंग्रेज़ी: V. Mohini Giri, जन्म- 1938, लखनऊ, उत्तर प्रदेश) भारत के राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रही हैं। वह आयोग की दूसरी अध्यक्ष थीं। उन्होंने 21 जुलाई, 1995 से 20 जुलाई, 1998 तक इस पद पर कार्य किया।


  • सन 2007 में वी. मोहिनी गिरि को भारत सरकार द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
  • वी. मोहिनी गिरि ने अपने कॅरियर की शुरुआत एक अकादमिक के रूप में की और लखनऊ विश्वविद्यालय में महिला अध्ययन विभाग की स्थापना की।
  • वह युद्ध विधवा संघ की संस्थापक अध्यक्ष रही हैं, जिसका गठन 1972 में 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद हुआ था।
  • साल 2000 में वह दक्षिण एशिया में शांति के लिए महिला पहल की संस्थापक ट्रस्टी बनीं।
  • वह न्यूयॉर्क स्थित एक अंतरराष्ट्रीय चैरिटी 'द हंगर प्रोजेक्ट' की बोर्ड सदस्या भी हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः