भजौं तो काको मैं भजौं -रहीम
भजौं तो काको मैं भजौं, तजौं तो काको आन ।
भजन तजन से बिलग है, तेहि ‘रहीम’ तू जान ॥
- अर्थ
भजूँ तो मैं किसे भजूं ? और तजूं तो कहो किसे तजूँ ? तू तो उस परमतत्व का ज्ञान प्राप्त कर, जो भजन अर्थात् राग-अनुराग एवं त्याग से, इन दोनों से बिल्कुल अलग है, सर्वथा निर्लिप्त है।
left|50px|link=बिगरी बात बनै नहीं -रहीम|पीछे जाएँ | रहीम के दोहे | right|50px|link=भार झोंकि कै भार में -रहीम|आगे जाएँ |
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख