शंभूनाथ डे: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
(''''शंभूनाथ डे''' (अंग्रेज़ी: ''Shambunath Day'', जन्म- 1915, हुगली,...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(शंभुनाथ डे को अनुप्रेषित)
 
(One intermediate revision by the same user not shown)
Line 1: Line 1:
'''शंभूनाथ डे''' ([[अंग्रेज़ी]]: ''Shambunath Day'', जन्म- [[1915]], [[हुगली]], [[पश्चिम बंगाल]]; मृत्यु- [[15 अप्रॅल]], [[1985]]) भारतीय वैज्ञानिक थे। रॉबर्ट कॉख द्वारा साल [[1884]] में हैजे के [[जीवाणु]] खोजने के 75 साल बाद [[बंगाल]] के इस वैज्ञानिक ने पता लगाया था कि जीवाणु द्वारा पैदा किया गया एक ज़हर शरीर में पानी की कमी और [[रक्त]] के गाढ़े होने का कारण बनता है, जिसके कारण आखिरकार हैजे के मरीज की जान चली जाती है।
#REDIRECT [[शंभुनाथ डे]]
==परिचय==
शंभुनाथ डे का जन्म सन [[1915]] में गरीबटी नामक [[गाँव]], [[हुगली ज़िला]], [[पश्चिम बंगाल]] में हुआ था। उनके [[पिता]] दशरथी डे तथा [[माता]] छत्तेश्वरी एक साधारण [[परिवार]] से थे। दशरथी डे अपने पिता के बड़े पुत्र थे, इसीलिए पिता की मृत्यु के बाद उन्होंने परिवार की जिम्मेदारी स्वयं सम्भाली। उन्होंने एक दुकान पर सहायक के तौर पर काम किया और फिर बाद में अपना स्वयं का एक छोटा सा व्यवसाय प्रारम्भ कर दिया। शंभुनाथ डे के चाचा परिवार में एकमात्र शिक्षित व्यक्ति थे। उन्होंने ही शंभुनाथ डे में शिक्षा के प्रति रुचि उत्पन्न की। गरीबटी हाईस्कूल से शंभुनाथ ने मैट्रिक की परीक्षा अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण की, जिससे उन्हें हुगली मोहसिन कॉलेज में छात्रवृत्ति के साथ पढ़ने में मदद मिली। डीपीआई छात्रवृत्ति हासिल करके अंतर-विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम के कारण शंभुनाथ डे को कलकत्ता मेडिकल कॉलेज (सीएमसी) में चुना गया। इसी समय एक स्थानीय सज्जन के.सी. सेठ ने उनकी बड़ी सहायता की। के.सी. सेठ ने मेधावी शंभुनाथ डे को [[कलकत्ता]] में मुफ़्त आवास तथा बोर्डिंग उपलब्ध कराया। बाद में नि: शुल्क छात्रवृत्ति और कॉलेज छात्रवृत्ति हासिल करके शंभुनाथ डे को महाविद्यालय के छात्रावास में जगह दी गई।<ref name="a">{{cite web |url= http://navbharattimes.indiatimes.com/state/other-states/kolkata/bengal-scientist-who-discovered-the-reason-behind-deaths-from-cholera-remains-lergely-unknown-in-his-own-country/yearendershow10/49779069.cms|title=हैजा का इलाज खोजा, अपने देश में मिली 'गुमनामी' |accessmonthday=16 जुलाई|accessyear= 2017|last= |first= |authorlink= |format= |publisher=navbharattimes.indiatimes.com |language=हिंदी }}</ref>
==खोज==
शंभूनाथ डे कलकत्ता मेडिकल कॉलेज के पेथोलॉजी विभाग के पूर्व निदेशक और शोधकर्ता थे। उन्होंने पता लगाया था कि हैजे के [[जीवाणु]] द्वारा पैदा किया गया एक ज़हर शरीर में पानी की कमी और [[रक्त]] के गाढ़े होने का कारण बनता है, जिसके कारण आखिरकार हैजे के मरीज की जान चली जाती है। उन्होंने कई दिक्कतों और मुसीबतों के बाद भी [[कोलकाता]] के बोस संस्थान में यह बेहद जरूरी और खास मानी जाने वाली खोज की थी। साधनों की कमी के बावजूद भी उन्होंने हैजे के जीवाणु द्वारा पैदा किए जाने वाले जानलेवा टॉक्सिन के बारे में पता लगाया था। इसके बाद दुनिया भर में अनगिनत हैजे के मरीजों की जान मुंह के रास्ते पानी देकर शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बरकरार रख बचाई गई। एक समय में महामारी माने जाने वाले हैजा का खौफ इतना ज्यादा था कि गांव-के-गांव इसकी चपेट में आकर खत्म हो जाते थे, लेकिन अब यह एक सामान्य बीमारी मानी जाती है। यह सब शंभुनाथ डे की खोज के कारण ही मुमकिन हो सका।
 
शंभूनाथ डे की खोज किसी भी मायने में रॉबर्ट कॉख या किसी भी अन्य वैज्ञानिक खोज से कम नहीं थी, लेकिन शंभूनाथ जिस पहचान के हकदार थे, उन्हें वह कभी नहीं मिल सकी। [[1985]] में जब उनकी मौत हुई, तब तक उनका नाम [[भारत]] तक में बेहद कम जाना जाता था। [[दिल्ली]] में उनके जन्म शती के मौके पर आयोजित एक भाषण को छोड़ दिया जाए, तो यह मौका भी बहुत गुमनाम तरीके से बीत गया।<ref name="a"/>
 
शंभूनाथ डे का [[परिवार]] चाहता है कि [[कोलकाता विश्वविद्यालय]] उनकी याद में एक सालाना लेक्चर का आयोजन करे। उनके बेटे श्यामल डे का कहना था कि- "उनके योगदान को अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान समुदाय ने उनकी खोज करने के कई साल बाद महत्व दिया। साठ के दशक के आखिरी दौर में विदेशी शोधकर्ता उनके काम का संदर्भ इस्तेमाल करने लगे। [[1978]] में नोबेल फाउंडेशन ने उनसे संपर्क किया और उन्हें हैजा पर आयोजित एक संगोष्ठी में भाग लेने का न्योता दिया। [[1990]] में साइंस टुडे पत्रिका ने उनके ऊपर एक विशेष प्रति छापी, लेकिन उनके काम को [[भारत]] में कभी ज्यादा महत्व नहीं दिया गया। बहुत कम लोगों ने उनके शोध और अध्ययन को अपने शोध में संदर्भ की तरह इस्तेमाल किया। हालांकि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता था। वह अपनी खोजों और प्रयोगों के साथ खुश रहते थे।"
==शोध कार्य==
सन [[1940]] के दौर में भारत में हैजे के कारण होने वाली मौतों की संख्या काफी ज्यादा हुआ करती थी। इनसे दु:खी होकर शंभूनाथ डे ने हैजे के ऊपर शोध करना शुरू किया था। हालांकि वह उस समय [[लंदन]] स्थित यूनिवर्सिटी कॉलेज हॉस्पीटल मेडिकल स्कूल में आधिकारिक तौर पर दिल की बीमारी से संबंधित एक विषय पर शोध कर रहे थे। वह [[1949]] में भारत लौटकर आए और यहां काम करने लगे। शंभूनाथ डे ने हैजा होने के बाद किडनी पर होने वाले असर और उसमें आने वाले अंतर पर शोध करना शुरू किया। सन [[1950]] से [[1955]] के बीच उन्होंने इस विषय से संबंधित कई शोधपत्र प्रकाशित किए। उनके शोध की दिशा उस समय बदल गई, जब उन्होंने गौर किया कि 'कोलकाता में हैजा के मरीजों के शरीर में जहरीला पदार्थ बन जाता है। इससे उन्हें पता चला कि यह बीमारी शुरुआत में ऑर्गेनिजम के कारण होती है और बाद में पीड़ित इंसान के पेट की अवकाशिका में कई गुना फैल जाती है और मरीज की मौत हो जाती है।
 
उन्हें अपने शोध से पता चला कि हैजा का [[जीवाणु]] एक किस्म का जहरीला पदार्थ शरीर में छोड़ता है और यही ज़हर शरीर पर असर करता है, जिससे कि मरीज की मौत हो जाती है। शंभूनाथ डे ने अपने शोध के नतीजे को खरगोशों के 'लूप मेथड' से साबित किया। स्थानीय विज्ञान समुदाय ने इस नतीजे को मानने से इनकार कर दिया और विदेशी वैज्ञानिकों में शंभूनाथ के शोध व उसके नतीजे को लेकर संदेह बना हुआ था। श्यामल डे के अनुसार- "लेकिन मेरे [[पिता]] को भरोसा था कि उन्होंने जो खोजा है, वह एक नई खोज है। लगभग हर रात वह बोस संस्थान के फिजिकल व प्रोटीन रसायन प्रयोगशाला जाते थे। वहां उन्होंने अपने उपकरण रखे थे और वहीं वह हर रात खरगोशों के ऊपर शोध करते थे। मेडिकल कॉलेज में ज़हर को अलग-थलग कर देने की शोध तकनीक मौजूद नहीं थी। वह कई घंटे तक अपने प्रयोगों का असर देखते, अंतर और नतीजों पर गौर करते और फिर नोट बनाते थे।"<ref name="a"/>
 
शंभुनाथ डे को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने काम के लिए पहचान मिली। उन्हें '[[नोबेल पुरस्कार]]' के लिए नामांकित भी किया गया। उनका नामांकन किसी और ने नहीं, बल्कि मशहूर वैज्ञानिक जोशुहा लेडरबर्ग ने किया था। जोशुहा सूक्ष्मजीन अनुवांशिकी पर किए गए अपने काम के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं। उन्हें चिकित्सा जगत का 'नोबेल पुरस्कार' भी मिला था।
==मृत्यु==
डॉ. शंभूनाथ डे की मृत्यु 70 वर्ष की आयु में [[15 अप्रॅल]], [[1985]] में हुई।
 
 
{{लेख प्रगति|आधार=|प्रारम्भिक=प्रारम्भिक1|माध्यमिक= |पूर्णता= |शोध= }}
==टीका टिप्पणी और संदर्भ==
<references/>
==बाहरी कड़ियाँ==
*[http://www.ijpmonline.org/article.asp?issn=0377-4929;year=2015;volume=58;issue=1;spage=134;epage=136;aulast=Dutta Tribute: Dr. Sambhu Nath De: One of the Greatest Indian Scientists]
==संबंधित लेख==
{{वैज्ञानिक}}
[[Category:वैज्ञानिक]][[Category:विज्ञान कोश]][[Category:जीवनी साहित्य]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व कोश]][[Category:चरित कोश]]
__INDEX__

Latest revision as of 11:13, 16 July 2017