1848: Difference between revisions
Jump to navigation
Jump to search
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
('{{वर्ष}} यह पन्ना ग्रेगोरी कलैण्डर के वर्ष ईसवी स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
No edit summary |
(2 intermediate revisions by the same user not shown) | |
(No difference)
|
Latest revision as of 06:46, 30 October 2021
यह पन्ना ग्रेगोरी कलैण्डर के वर्ष ईसवी सन् 1848 का है, जिसका समकालीन वर्ष (लगभग) विक्रमी संवत के अनुसार 1905 है और राष्ट्रीय शाके के अनुसार 1770 है।
वर्ष ईसवी सन् 1848 में घटी महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 4 जुलाई - फ्रांसवा शाटोब्रेयां नामक फ़्रांसीसी शायर का निधन हुआ, जिन्होंने फ़्रांसीसी साहित्य की सराहनीय सेवा की।
- 5 जुलाई - हंगरी के राष्ट्रीय क्रांतिकारी संसद ने काम करना शुरू किया।
- 6 दिसम्बर - फ्रांज श्लिक के नेतृत्व में ऑस्ट्रियाई शाही सेना ने हंगरी पर हमला किया।
- 13 मार्च - प्रिंस क्लेमेन्स वॉन मेट्रर्टिच ने ऑस्ट्रिया साम्राज्य के राज्य चांसलर और विदेश मंत्री के पद से इस्तीफा दिया।
- 13 मई - फिनलैंड ने राष्ट्रीय गान का प्रथम प्रदर्शन किया।
- 15 अगस्त - डेंटल चेयर को एम वाल्डो हेनचेट द्यारा पेटेंट कराया गया।
- 16 सितम्बर - पश्चिम यूरोप में स्थित फ्रांस द्वारा अपने सभी उपनिवेशों में दास प्रथा को समाप्त किया गया।
- 16 अक्टूबर - एक अमेरिकी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज पेनसिल्वेनिया में खोला गया।
- 18 अप्रैल - पंजाब में दूसरा आंग्ल-सिक्ख युद्ध समाप्त किया गया।
- 19 मई - दुनिया का पहला डिपार्टमेंटल स्टोर खुला।
- 20 सितम्बर - विज्ञान की प्रगति के लिए अमेरिकन एसोसिएशन बनाया गया।
- 22 अगस्त - संयुक्त राज्य अमेरिका ने न्यू मैक्सिको से समझौता किया।
- 23 मई - लिलिएनथाल का जन्म, इन्होंने इंसान को पहली बार उड़ना सिखाया।
- 23 नवम्बर - महिला मेडिकल शैक्षिक सोसाइटी बोस्टन में स्थापित की गयी।
- 24 जनवरी - कैलिफोर्निया गोल्ड रश: जेम्स डब्लू मार्शल कोलोमा ने कैलिफ़ोर्निया के सुटर मिल में सोने की खोज की।
- 26 फ़रवरी - फ्रांसीसी गणराज्य की घोषणा की गयी।
- 26 जून - पेरिस में जून दिवस विद्रोह का अंत किया गया।
- 29 अप्रैल - सुप्रसिद्ध चित्रकार राजा रवि वर्मा का जन्म।
- 31 जुलाई - फ्रांस ने अपने उपनिवेशों से आखिरी गुलामों को भी मुक्त किया।
वर्ष ईसवी सन् 1848 में जन्मे व्यक्ति
- 10 नवम्बर - सुरेंद्रनाथ बनर्जी - भारत के स्वतंत्रता सेनानी थे।