पतायत साहू: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
No edit summary
No edit summary
 
Line 13: Line 13:
|गुरु=
|गुरु=
|कर्म भूमि=[[भारत]]
|कर्म भूमि=[[भारत]]
|कर्म-क्षेत्र=
|कर्म-क्षेत्र=[[कृषि]]
|मुख्य रचनाएँ=
|मुख्य रचनाएँ=
|विषय=
|विषय=
Line 24: Line 24:
|विशेष योगदान=
|विशेष योगदान=
|नागरिकता=भारतीय
|नागरिकता=भारतीय
|संबंधित लेख=[[पद्म पुरस्कार]], [पद्म]]
|संबंधित लेख=[[पद्म पुरस्कार]], [[पद्म श्री]]
|शीर्षक 1=
|शीर्षक 1=
|पाठ 1=
|पाठ 1=

Latest revision as of 07:44, 22 July 2023

पतायत साहू
पूरा नाम पतायत साहू
कर्म भूमि भारत
कर्म-क्षेत्र कृषि
पुरस्कार-उपाधि पद्म श्री, 2023
प्रसिद्धि औषधीय पौधों के संग्रहकर्ता
नागरिकता भारतीय
संबंधित लेख पद्म पुरस्कार, पद्म श्री
अन्य जानकारी अपने प्लांट में पतायत साहू कभी भी केमिकल उर्वरक का इस्तेमाल नहीं करते। पतायत साहू दिन में खेती करते हैं और रात में अपने औषधीय पौधे की मदद से वैद्य बन जाते हैं।
अद्यतन‎

पतायत साहू (अंग्रेज़ी: Patayat Sahu) वर्ष 2023 में पद्म श्री से सम्मानित होने वाले व्यक्ति हैं। वह ओडिशा के कालाहांडी जिले के रहने वाले हैं। इनके गांव का नाम नान्दोल है। पतायत साहू ने अपने घर के पीछे 1.5 एकड़ के ज़मीन में 3000 से भी ज्यादा चिकित्सकीय पौधे उगाए हैं। यह काम वे पिछले 40 साल से कर रहे हैं, पतायत साहू आर्गेनिक खेती पर जोर देते हैं। अपने प्लांट में वह कभी भी केमिकल उर्वरक का इस्तेमाल नहीं करते। पतायत साहू दिन में खेती करते हैं और रात में अपने औषधीय पौधे की मदद से वैद्य बन जाते हैं।

औषधीय पौधों का संग्रह

देश में युगों-युगों से औषधीय उत्पादन और उपभोग हो रहा है। अभी तक हिमालय के पहाड़ी और बर्फीले इलाके ही औषधियों का भंडार माने जाते थे, लेकिन इनके बारे में जागरुकता बढ़ने से अब मैदानी इलाकों में इनकी खेती होने लगी है। उड़ीसा के कालाहांडी के रहने वाले पतायत साहू ने तो यह काम कई दशक पहले ही चालू कर दिया था। लोगों की बीमारी का इलाज करने के लिए पतायत साहू किसी से पैसे की मांग नहीं करते। उनके खेत में जो 3000 प्लांट है उसमें से 500 उन्होंने भारत के अलग-अलग जगह से संग्रह किये हैं। बाकी सब पौधे कालाहांडी के जंगल से संग्रह किए गए हैं। उनके बगीचे में ऐसे कई चिकित्सकीय पौधे हैं जो कहीं और नहीं मिलते।[1]

दस्तावेज

पतायत साहू ने अपने घर के पीछे के हिस्से में चिकित्सकीय बगीचा बनाया हुआ है। उड़ीसा के पतायत साहू को देश के सबसे बड़े सम्मान में से एक मिला है। उड़ीसा के कालाहांडी जिले के पतायत साहू ने घर के पीछे के हिस्से में कई औषधीय पौधे लगा रखे हैं जिनकी मदद से वे लोगों का इलाज करते हैं। उन्होंने अपने औषधीय पौधे का एक दस्तावेज भी बना रखा है।

हाल में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' में पतायत साहू का जिक्र किया था। पतायत साहू का पूरा समय अपने 1।5 एकड़ के बगीचे में ही बीतता है। इस उम्र में भी पतायत साहू मुंह जुबानी हर औषधि की विस्तृत जानकारी बता सकते हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. दिन में मेडिसिनल प्लांट की खेती और रात में लोगों का फ्री इलाज (हिंदी) hindi.economictimes.com। अभिगमन तिथि: 22 जुलाई, 2023।

संबंधित लेख