इब्राहीम आदिलशाह द्वितीय: Difference between revisions
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
No edit summary |
No edit summary |
||
Line 1: | Line 1: | ||
इब्राहीम आदिलशाह द्वितीय [[बीजापुर]] के [[आदिलशाही वंश]] का छठा सुल्तान था। उसने 1580 ई0 से 1626 ई0 तक शासन किया। उसकी माँ [[अहमदनगर]] की प्रसिद्ध शाहजादी, [[चाँद बीबी]] थी। इब्राहीम आदिलशाह द्वितीय जिस समय गद्दी पर बैठा, उस समय वह नाबालिग था और राज्य का प्रबंध 1584 ई0 तक उसकी माँ देखती रही। 1584 ई0 में चाँद बीबी अहमदनगर वापस लौट गयी। 1595 ई0 में इब्राहीम आदिलशाह द्वितीय ने अहमदनगर के सुल्तान को पराजित कर मार डाला। परन्तु शीघ्र ही दोनों राज्यों को [[मुग़ल काल|मुग़ल साम्राज्य]] द्वारा आत्मसात् कर लिये जाने की योजना का सामना करना पड़ा। इब्राहीम आदिलशाह द्वितीय बहुत ही उदार शासक था। उसने अपने राज्य में हिन्दू और ईसाई प्रजा को पूरी धार्मिक आजादी दे रखी थी। उसने प्रशासन में कई सुधार किये, भूमि का बन्दोबस्त ठीक किया, [[गोवा]] के पुर्तगालियों से मैत्री पूर्ण सम्बन्ध स्थापित किये, अपने राज्य का विस्तार [[मैसूर]] की सीमा तक किया, बीजापुर में कई सुन्दर इमारतें बनवायीं और प्रसिद्ध इतिहासकार मुहम्मद कासिम को—जो फ़रिश्ता के उपनाम से प्रसिद्ध है—आश्रय दिया। | |||
इब्राहीम आदिलशाह द्वितीय [[बीजापुर]] के [[आदिलशाही वंश]] का | |||
[[Category:विविध]]__INDEX__ | [[Category:विविध]]__INDEX__ |
Revision as of 10:25, 16 May 2010
इब्राहीम आदिलशाह द्वितीय बीजापुर के आदिलशाही वंश का छठा सुल्तान था। उसने 1580 ई0 से 1626 ई0 तक शासन किया। उसकी माँ अहमदनगर की प्रसिद्ध शाहजादी, चाँद बीबी थी। इब्राहीम आदिलशाह द्वितीय जिस समय गद्दी पर बैठा, उस समय वह नाबालिग था और राज्य का प्रबंध 1584 ई0 तक उसकी माँ देखती रही। 1584 ई0 में चाँद बीबी अहमदनगर वापस लौट गयी। 1595 ई0 में इब्राहीम आदिलशाह द्वितीय ने अहमदनगर के सुल्तान को पराजित कर मार डाला। परन्तु शीघ्र ही दोनों राज्यों को मुग़ल साम्राज्य द्वारा आत्मसात् कर लिये जाने की योजना का सामना करना पड़ा। इब्राहीम आदिलशाह द्वितीय बहुत ही उदार शासक था। उसने अपने राज्य में हिन्दू और ईसाई प्रजा को पूरी धार्मिक आजादी दे रखी थी। उसने प्रशासन में कई सुधार किये, भूमि का बन्दोबस्त ठीक किया, गोवा के पुर्तगालियों से मैत्री पूर्ण सम्बन्ध स्थापित किये, अपने राज्य का विस्तार मैसूर की सीमा तक किया, बीजापुर में कई सुन्दर इमारतें बनवायीं और प्रसिद्ध इतिहासकार मुहम्मद कासिम को—जो फ़रिश्ता के उपनाम से प्रसिद्ध है—आश्रय दिया।