1994: Difference between revisions
Jump to navigation
Jump to search
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
No edit summary |
No edit summary |
||
Line 11: | Line 11: | ||
* [[25 जनवरी]] - तुर्की का प्रथम दूरसंचार उपग्रह 'तुर्कसैट प्रथम' अटलांटिक महासागर में गिरा। | * [[25 जनवरी]] - तुर्की का प्रथम दूरसंचार उपग्रह 'तुर्कसैट प्रथम' अटलांटिक महासागर में गिरा। | ||
* [[26 जनवरी]] - रावलपिंडी ([[पाकिस्तान]]) में प्रथम महिला पुलिस थाने का उद्घाटन। | * [[26 जनवरी]] - रावलपिंडी ([[पाकिस्तान]]) में प्रथम महिला पुलिस थाने का उद्घाटन। | ||
* [[29 जनवरी]] - भारत सरकार ने 'एयर कार्पोरेशन एक्ट' 1953 को रद्द किया। | |||
* [[1 फ़रवरी]] - जोस अनाला लेसो संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार के प्रथम उच्चायुक्त नियुक्त। | * [[1 फ़रवरी]] - जोस अनाला लेसो संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार के प्रथम उच्चायुक्त नियुक्त। | ||
* [[4 फ़रवरी]] - सं.रा. अमेरिका ने वियतनाम के विरुद्ध लगाये गए व्यापारिक प्रतिबंध हटाये। | * [[4 फ़रवरी]] - सं.रा. अमेरिका ने वियतनाम के विरुद्ध लगाये गए व्यापारिक प्रतिबंध हटाये। |
Revision as of 08:36, 6 February 2012
32px | यह लेख की आधार अवस्था ही है, आप इसको तैयार करने में सहायता कर सकते हैं। |
यह पन्ना ग्रेगोरी कलैण्डर के वर्ष ईसवी सन् 1994 का है।
जिसका समकालीन वर्ष (लगभग) विक्रमी संवत के अनुसार 2051 है और राष्ट्रीय शाके के अनुसार 1916 है।
वर्ष ईसवी सन् 1994 में घटी महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 1 जनवरी - उत्तरी अफ़्रीका मुक्त व्यापार समझौता (नाफ्टा) व्यापारिक बना।
- 14 जनवरी - यूक्रेन, रूस तथा संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा मास्को में परमाणु अस्त्र कम करने सम्बन्धी समझौते पर हस्ताक्षर।
- 19 जनवरी - परिवहन विमान पर हमले के बाद सरायेवो से लोगों को बाहर निकालने का काम राष्ट्रसंघ अधिकारियों ने स्थगित कर दिया।
- 25 जनवरी - तुर्की का प्रथम दूरसंचार उपग्रह 'तुर्कसैट प्रथम' अटलांटिक महासागर में गिरा।
- 26 जनवरी - रावलपिंडी (पाकिस्तान) में प्रथम महिला पुलिस थाने का उद्घाटन।
- 29 जनवरी - भारत सरकार ने 'एयर कार्पोरेशन एक्ट' 1953 को रद्द किया।
- 1 फ़रवरी - जोस अनाला लेसो संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार के प्रथम उच्चायुक्त नियुक्त।
- 4 फ़रवरी - सं.रा. अमेरिका ने वियतनाम के विरुद्ध लगाये गए व्यापारिक प्रतिबंध हटाये।
- 6 फ़रवरी - पाकिस्तान में सार्वजनिक फ़ांसी पर प्रतिबंध लागू।
- 26 फ़रवरी - उत्तरी कोरिया अपने परमाणु संयंत्रों को अंतर्राष्ट्रीय निरीक्षण के लिए खोलने पर सहमत।
- 28 फ़रवरी - अफ़्रीका ने नामीबिया को पोर्ट एन्क्लेव बालिस बे सुपुर्द किया।
- 17 मार्च - रूस द्वारा नाटो की शान्ति सहयोग योजना में शामिल होने का निर्णय।
- 4 अप्रैल - तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा द्वारा तिब्बती बालक उग्येन थिनली दोरजी को नये कर्मापा के रूप में घोषणा।
- 7 अप्रैल - रवांडा के राष्ट्रपति जुवेनल हेव्यारिमाना एवं बुरुंडी के राष्ट्रपति सिप्रियन न्तायमिटा का किगाली हवाई अड्डे पर राकेट हमले में निधन।
- 13 अप्रैल - नई दिल्ली में एस्केप का स्वर्ण जयंती सत्र सम्पन्न, विश्व भर के बच्चों के शोषण से संघर्ष हेतु 112 नोबेल पुरस्कार विजेताओं द्वारा 'चाइल्ड राइट वर्ल्डसाइट' संगठन का गठन।
- 15 अप्रैल - भारत सहित 109 देशों द्वारा 'गैट' समझौते की स्वीकृति।
- 18 अप्रैल - वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ ब्रायन लारा ने 375 रन बनाकर टेस्ट मैच की एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकार्ड बनाया।
- 4 मई - काहिरा में इस्रायल एवं फिलीस्तीनी नेताओं द्वारा फिलीस्तीनी स्वायत्तता से संबंधित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर।
- 10 मई - दक्षिण अफ़्रीका में नेल्सन मंडेला द्वारा प्रिटोरिया में एक ऐतिहासिक समारोह में राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की गयी।
- 18 मई - संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1995 'सं.रा. सहिष्णुता वर्ष' के रूप में मनाने का निर्णय लिया, गाजा पट्टी क्षेत्र से अन्तिम इस्रायली सैनिक टुकड़ी हटाये जाने के साथ ही क्षेत्र पर फिलीस्तीनी स्वायत्तशासी शासन पूर्णत: लागू।
- 21 मई - दक्षिणी यमन द्वारा उत्तरी यमन से अलग होने की घोषणा।
- 24 मई - मीना (सऊदी अरब) में हज से जुड़े एक समारोह के समय भगदड़ मच जाने से 250 लोगों से भी अधिक हाजियों की मृत्यु।
- 27 मई - नोबेल साहित्य पुरस्कार विजेता रूसी लेखक एलेक्ज़ेंडर सोल्केनित्सिन पश्चिम में 20 वर्ष का निर्वासन समाप्त कर स्वदेश लौटे।
- 31 मई - दक्षिण अफ़्रीका गूट निरपेक्ष आन्दोलन का 109वाँ सदस्य राष्ट्र बना।
- 3 जून - भारत सहायता क्लब का नया नाम 'भारत सहायता मंच' किया गया।
- 15 जून - सं.रा. अमेरिका ने सल्फ़र डाईआक्साइड गैस के वायुमंडल में उत्सर्जन को कम कर अम्ल वर्षा रोकने हेतु 26 यूरोपीय देशों और कनाडा के बीच हुए समझौते में शामिल होने से इन्कार किया, इस्रायल और वैटीकन सिटी में राजनयिक संबंध स्थापित।
- विश्व कप फ़ुटबाल चैंपियनशिप 1994 प्रारम्भ;
- 17 जून - उत्तरी कोरिया अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को अपने देश में बने रहने देने को सहमत।
- 23 जून - संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने दक्षिण अफ़्रीका की सदस्यता को मंजूर किया, उत्तरी कोरिया द्वारा परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाये जाने की घोषणा।
- 1 जुलाई - रोमान हर्जोग द्वारा जर्मनी के नये राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण, विश्व कप फ़ुटबाल में आत्मघाती गोल करने वाले कोलंबियाई खिलाड़ी आंद्रेस एस्कोबार की अपने देश में हत्या।
- 5 जुलाई - इस्रायल अधिकृत जेरिको में फिलीस्तीनी स्वशासन की औपचारिक शुरुआत।
- 8 जुलाई - शिमाकी मुकाई जापान की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री बनी।
- 12 जुलाई - फिलीस्तीनी मुक्ति संगठन के अध्यक्ष यासर अराफात 27 वर्षों का निर्वासित जीवन जीने के बाद गाजा पट्टी में आये।
- 17 जुलाई - धूमकेतू शुमेकर लेवी-9 का पहला टुकड़ा बृहस्पति से टकराया।
- 18 जुलाई - ब्राजील ने चौथी बार विश्व कप फ़ुटबाल चैंपियनशिप जीती।
- 25 जुलाई - जार्डन के शाह हुसैन और इस्रायल के प्रधानमंत्री यित्जाक रॉबिन ने वाशिंगटन में एक ऐतिहासिक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किये, चन्द्रमा पर मानव पदार्पण की रजत जयंती।
- 13 अगस्त - सं.रा. अमेरिका और उत्तरी कोरिया के बीच जेनेवा में परमाणु निरस्त्रीकरण के संबंध में ऐतिहासिक सहमति।
- 17 अगस्त - सं.रा. अमेरिका और जापान ने वाशिंगटन में पेटेंट समझौते पर हस्ताक्षर किये।
- 20 अगस्त - सं.रा. अमेरिका द्वारा क्यूबा के शरणार्थियों को आश्रय देने की 28 वर्ष की पुरानी नीति को समाप्त करने की घोषणा।
- 1 सितम्बर - उत्तरी आयरलैंड में आयरिन रिपब्लिकन आर्मी ने युद्ध विराम लागू किया।
- 28 सितम्बर - एतोमिया के जल पोत के तुर्क सागर में डूब जाने से 800 लोगों की मृत्यु।
- 3 अक्टूबर - भारत ने सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए औपचारिक रूप से अपना दावा पेश किया।
- 6 अक्टूबर - यूनेस्को ने वर्ष 1995 को संयुक्त राष्ट्र सहिष्णुता वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा की।
- 19 अक्टूबर - जेनेवा में उत्तरी कोरिया और सं.रा. अमेरिका ने कोरिया प्राय:द्वीप को परमाणु हथियारों के प्रसार से मुक्त रखने के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
- 26 अक्टूबर - इस्रायल और जार्डन के बीच अरावा क्रासिंग पर बहुप्रतीक्षित शांति संधि सम्पन्न।
- 6 नवम्बर - अफ़ग़ानिस्तान के बुरहानुद्दीन रब्बानी गुट द्वारा संयुक्त राष्ट्र अफ़ग़ान शांति योजना स्वीकृत।
- 18 नवम्बर - संयुक्त राष्ट्र ने फिलीस्तीनियों के आत्मनिर्णय के अधिकार को मान्यता प्रदान की।
- 19 नवम्बर - भारत की ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड चुनी गईं।
- 20 नवम्बर - अंगोला सरकार और यूनिटा विद्रोहियों के मध्य 19 वर्ष से जारी संघर्ष की समाप्ति के लिए लुसाका में शांति संधि सम्पन्न।
- 3 दिसम्बर - ताइवान में पहला स्वतंत्र स्थानीय चुनाव सम्पन्न।
- 10 दिसम्बर - यासर अराफात, वित्जाक राबिन एवं शिमोन पेरेज संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित।
- 16 दिसम्बर - पलाऊ संयुक्त राष्ट्र का 185वां सदस्य बना।
वर्ष ईसवी सन् 1994 में जन्मे व्यक्ति
वर्ष ईसवी सन् 1994 में हुए निधन
- 4 जनवरी - राहुल देव बर्मन (आर. डी. बर्मन) हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर संगीतकार।
वर्ष ईसवी सन् 1994 के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख