माहे ज़िला: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
No edit summary
Line 30: Line 30:
}}
}}
==सम्बंधित लिंक==
==सम्बंधित लिंक==
{{पुदुचेरी}}
{{पुदुचेरी के ज़िले}}
[[Category:नया पन्ना]][[Category:पुदुचेरी]][[Category:पुदुचेरी के ज़िले]]
[[Category:नया पन्ना]][[Category:पुदुचेरी]][[Category:पुदुचेरी के ज़िले]]
__INDEX__
__INDEX__

Revision as of 10:47, 11 August 2010

माहे पुदुचेरी राज्य का एक ज़िला है। माहे पश्चिम में केरल से घिरे पश्चिमी घाटों के मालाबार तट पर स्थित है। माहे ख़ूबसूरत बीच, चर्च और क़िलों से समृद्ध है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भी माहे एक छोटा सा ज़िला है। दक्षिण के पुदुचेरी, कराइकल, माहे और यनम वे क्षेत्र हैं, जहाँ पहले फ्रांसीसियों का शासन था। यह ज़िला अरबियन समुद्र के दक्षिण-पश्चिम, पोन्नियार नदी के उत्तर और मध्य ऊँचाई पर स्थित पर्वत से घिरा हुआ है।

यातायात और परिवहन

माहे कालीकट हवाई अड्डे से पहुँचा जा सकता है जो माहे से 70 किलोमीटर की दूरी पर है।

कृषि और खनिज

माहे क्षेत्र का यहाँ की वनस्पति संपत्ति में बड़ा योगदान है। नारियल, सुपारी, धान, काली मिर्च और मसाले की पैदावार भी यहाँ होती है। यनम में दालें, मूंगफली और मिर्च यहाँ की वर्षा पर आधारित मुख्‍य व्‍यापारिक फ़सलें हैं।

उद्योग और व्यापार

माहे ज़िले में 61 कुटीर और दो लघु उद्योग है।

पर्यटन स्थल

माहे में कई ख़ूबसूरत पर्यटन स्थल है।

सेंट थैरेस चर्च

माहे के मलबार स्थित सेंट थैरेस चर्च माहे के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। इस चर्च का निर्माण फ्रैंच शासन के दौरान करवाया गया था। प्रत्येक वर्ष पाँच से 22 अक्टूबर तक यहाँ वार्षिक त्यौहार मनाया जाता है। इस त्यौहार के सबसे प्रमुख दिन 14 व 15 अक्टूबर होते हैं। माना जाता है कि चर्च में स्‍थापित प्रतिमा समुद्रतट से प्राप्त हुई थी। यह समुद्र तट चर्च के समीप ही है।

ओथिन्न क़िला

यह क़िला कोजीकोड कन्नूर राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप स्थित है। इस क़िले का निर्माण देटचोली ओथिन्न ने करवाया था।

थलास्सरी क़िला

थलास्सरी क़िला एक छोटे पर्वत तिरूवल्लीपद कुन्नु पर स्थित है। यह क़िला वर्गाकार रूप में बना हुआ है। ऐतिहासिक दृष्टि से इस क़िले का महत्व अधिक है। इस क़िले का निर्माण 20 अगस्त 1708 ई. को करवाया गया था। यह क़िला माहे से सात किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

श्री रामस्वामी मंदिर

श्री रामस्वामी मंदिर भगवान राम को समर्पित है। श्री रामस्वामी माहे के प्रमुख व प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यह मंदिर माहे स्थित तिरूवंगद से सिर्फ सात किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस मंदिर का निर्माण लगभग 400 वर्ष पूर्व करवाया गया था। इस मंदिर को ब्रास पागोडा के नाम से भी जाना जाता है।

धर्मडेम द्वीप

यह द्वीप पूरी तरह से नारियल के वृक्षों और हरी झाड़ियों से घिरा हुआ है। इस द्वीप का नजारा बीच से और अधिक सुंदर दिखाई पड़ता है। माहे से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। धर्मडेम द्वीप 5 एकड़ में फैला हुआ है। धर्मडेम द्वीप के प्रवेश करने के लिए अनुमति का लेना अत्यंत आवश्यक है।

सेंट जार्ज चर्च

चेरूकल्लई के ऊँचे पर्वत पर स्थित सेंट जार्ज चर्च माहे के प्रमुख चर्च के रूप में जाना जाता है। चर्च के समीप में एक क़िला भी है। इस चर्च का निर्माण एक फ्रैंच व्‍यक्‍ित ने करवाया था। इस क़िले का निर्माण टी.वी. रिले स्टेशन ने करवाया था।

पुत्तलम

पुत्तलम विशेष रूप से यहाँ स्थित पुराने मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। यह मंदिर भगवान कुट्टीचेतन को समर्पित है, जो भगवान विष्णु का अवतार रूप है। पुत्तलम त्यौहार हर वर्ष 1 मार्च को मनाया जाता है। इस त्यौहार के दौरान तेय्यम को पूरी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। तेय्यत्तम उत्तर केरल की सबसे प्रमुख धार्मिक कला है। यह कला- शिल्प, नृत्यकला, चित्रकारी, नृत्य, अभिनय और गायन का संयोग है।

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

सम्बंधित लिंक

Template:पुदुचेरी के ज़िले