सर सुंदरलाल: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
(''''सर सुंदरलाल''' (जन्म- 1859, नैनीताल, उत्तरांचल; मृत...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(सर सुंदर लाल को अनुप्रेषित)
 
Line 1: Line 1:
'''सर सुंदरलाल''' (जन्म- [[1859]], [[नैनीताल]], [[उत्तरांचल]]; मृत्यु-[[1918]]) प्रसिद्ध विधिवेत्ता और सार्वजनिक कार्यकर्ता थे। वे देश के विकास के लिए औद्योगीकरण और शिक्षा प्रसार को उन्नति के लिये आवश्यक समझते थे।
#REDIRECT [[सर सुंदर लाल]]
==परिचय==
सर सुंदरलाल का जन्म [[उत्तरांचल]] के [[नैनीताल ज़िला|नैनीताल जिले]] के जसपुर नामक स्थान पर [[1859]] ई. में हुआ था। उनका नागर ब्राह्मण [[परिवार]] [[गुजरात]] से आकर यहीं बसा था। उन्होंने पहले वकालत की परीक्षा पास की और फिर [[कोलकाता विश्वविद्यालय]] से स्नातक बनने के बाद वकालत करने लगे। अपनी प्रतिभा के बल पर उन्होंने इस क्षेत्र में शीघ्र ही बड़ी सफलता अर्जित कर ली। सरकार ने उन्हें 'सर' की उपाधि दी थी।<ref>{{पुस्तक संदर्भ |पुस्तक का नाम=भारतीय चरित कोश|लेखक=लीलाधर शर्मा 'पर्वतीय'|अनुवादक=|आलोचक=|प्रकाशक=शिक्षा भारती, मदरसा रोड, कश्मीरी गेट, दिल्ली|संकलन= |संपादन=|पृष्ठ संख्या=905|url=}}</ref>
==उच्च पद==
सर सुंदरलाल उच्च पदों पर आसीन रहे। वे [[अवध]] के ज्यूडिशियल कमिश्नर और [[इलाहाबाद उच्च न्यायालय|इलाहाबाद हाईकोर्ट]] के जज रहे। तीन बार वे [[इलाहाबाद यूनिवर्सिटी]] के और [[1916]] में [[काशी हिंदू विश्वविद्यालय]] के प्रथम वाइस चांसलर बने। इस विश्वविद्यालय की स्थापना में वे [[मदन मोहन मालवीय|मालवीय जी]] के बड़े सहायक थे।
==आचार विचार==
सुंदरलाल के विचार इस संबंध में [[गोपाल कृष्ण गोखले]] से मिलते थे। हिंदू आचार-विचार में निष्ठा रखने वाले सर सुंदरलाल संवैधानिक तरीकों से देश की स्वतंत्रता के समर्थक थे। वे देश की समृद्धि के लिए औद्योगीकरण को आवश्यक मानते थे और शिक्षा प्रसार को उन्नति का साधन समझते थे। सर सुंदरलाल का [[कांग्रेस]] से उसकी स्थापना के समय से ही संबंध था। [[मोतीलाल नेहरू]], मालवीय जी, [[एनी बीसेंट]] आदि उनके मित्र और सहयोगी थे। कांग्रेस के इलाहाबाद अधिवेशन, [[1910]] की स्वागत समिति के वही अध्यक्ष थे। 
==मृत्यु==
प्रसिद्ध विधिवेत्ता और सार्वजनिक कार्यकर्ता सर सुंदरलाल का [[1918]] ई. में निधन हो गया।
 
{{लेख प्रगति|आधार=|प्रारम्भिक= प्रारम्भिक1|माध्यमिक= |पूर्णता= |शोध= }}
==टीका टिप्पणी और संदर्भ==
<references/>
==बाहरी कड़ियाँ==
==संबंधित लेख==
{{भारत के मुख्य न्यायाधीश}}
[[Category:अधिवक्ता]][[Category:न्यायाधीश]][[Category:जीवनी साहित्य]][[Category:चरित कोश]][[Category:भारतीय चरित कोश]]
__INDEX__
__NOTOC__

Latest revision as of 12:31, 29 August 2018