दमन और दीव: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
('==दमन और दीव / Daman and Diu== दमन और दीव मुंबई के पास अरब सागर म...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
No edit summary
Line 1: Line 1:
==दमन और दीव / Daman and Diu==
[[Union Territory::दमन और दीव]] / Daman and Diu
दमन और दीव [[मुंबई]] के पास अरब सागर में स्थित द्वीप समूह हैं जो [[भारत]] का केन्द्र शासित राज्य है। यहाँ की राजधानी सिलवासा है। इसका कुल क्षेत्रफल 112 वर्ग कि.मी. है और जनसंख्‍या 158,204 है(2001 की जनगणना के अनुसार) है। मुख्य भाषा गुजराती है।
 
दमन और दीव [[मुंबई]] के पास [[अरब सागर]] में स्थित द्वीप समूह हैं जो [[भारत]] का केन्द्र शासित राज्य है। यहाँ की राजधानी सिलवासा है। इसका कुल क्षेत्रफल 112 वर्ग कि.मी. है और जनसंख्‍या 158,204 है(2001 की जनगणना के अनुसार) है। मुख्य भाषा गुजराती है।
==इतिहास और भूगोल==
==इतिहास और भूगोल==
दमन और दीव तथा [[गोवा]] देश की आजादी के बाद भी पुर्तगाल की अधीनता में रहे। सन 1961 में इन्‍हें भारत का अभिन्‍न भाग बना दिया गया। 30 मई, 1987 को गोवा को राज्‍य का दर्जा देने के बाद दमन और दीव को केंद्रशासित प्रदेश बनाया दिया गया। दमन मुंबई से लगभग 193 किलोमीटर दूर है। यह पूर्व में [[गुजरात]], पश्चिम में अरब सागर उत्तर में कोलक नदी तथा दक्षिण में कलाई नदी से घिरा है। गुजरात का वलसाड़, दमन का पडोसी जिला है। दीव दो पुलों से जुड़ा हुआ द्वीप है। दीव का पडोसी जिला गुजरात का [[जूनागढ़]]  है।
दमन और दीव तथा [[गोवा]] देश की आजादी के बाद भी पुर्तगाल की अधीनता में रहे। सन 1961 में इन्‍हें भारत का अभिन्‍न भाग बना दिया गया। 30 मई, 1987 को गोवा को राज्‍य का दर्जा देने के बाद दमन और दीव को केंद्रशासित प्रदेश बनाया दिया गया। दमन मुंबई से लगभग 193 किलोमीटर दूर है। यह पूर्व में [[गुजरात]], पश्चिम में अरब सागर उत्तर में कोलक नदी तथा दक्षिण में कलाई नदी से घिरा है। गुजरात का वलसाड़, दमन का पडोसी जिला है। दीव दो पुलों से जुड़ा हुआ द्वीप है। दीव का पडोसी जिला गुजरात का [[जूनागढ़]]  है।

Revision as of 13:27, 30 March 2010

दमन और दीव / Daman and Diu

दमन और दीव मुंबई के पास अरब सागर में स्थित द्वीप समूह हैं जो भारत का केन्द्र शासित राज्य है। यहाँ की राजधानी सिलवासा है। इसका कुल क्षेत्रफल 112 वर्ग कि.मी. है और जनसंख्‍या 158,204 है(2001 की जनगणना के अनुसार) है। मुख्य भाषा गुजराती है।

इतिहास और भूगोल

दमन और दीव तथा गोवा देश की आजादी के बाद भी पुर्तगाल की अधीनता में रहे। सन 1961 में इन्‍हें भारत का अभिन्‍न भाग बना दिया गया। 30 मई, 1987 को गोवा को राज्‍य का दर्जा देने के बाद दमन और दीव को केंद्रशासित प्रदेश बनाया दिया गया। दमन मुंबई से लगभग 193 किलोमीटर दूर है। यह पूर्व में गुजरात, पश्चिम में अरब सागर उत्तर में कोलक नदी तथा दक्षिण में कलाई नदी से घिरा है। गुजरात का वलसाड़, दमन का पडोसी जिला है। दीव दो पुलों से जुड़ा हुआ द्वीप है। दीव का पडोसी जिला गुजरात का जूनागढ़ है।

कृषि और सिंचाई

2000-01 की कृषि गणना के अनुसार दमन और दीव का कुल सिंचित क्षेत्र 393.93 हेक्‍टेयर है और असिंचित क्षेत्र 3304.73 हेक्‍टेयर है। यहां की महत्‍वपूर्ण फसलें धान, रागी, बाजरा, ज्‍वार, मूंगफली दालें, सेम, गेहूं, चीकू, सपोता, आम, केला, नारियल और गन्‍ना हैं। इस क्षेत्र में कोई बड़ा जंगल नहीं है।

उद्योग और बिजली

दमन और दीव में 2930 मध्यम या लघु उद्योग इकाइयां हैं। दमन में 'ओमनीबस औद्योगिक विकास निगम' द्वारा दो औद्योगिक क्षेत्रों का विकास किया गया है। दाभेल, भीमपोर, काचीगाम और कदाइयां दूसरे औद्योगिक क्षेत्र है। सभी गांवों में बिजली पहुंच गई है। दमन और दीव को पश्चिमी क्षेत्र के केंद्रीय बिजलीघरों से पर्याप्‍त बिजली मिल रही है।

परिवहन

  • दमन और दीव में सड़कों की कुल लंबाई क्रमश: 191 कि.मी. और 78 कि.मी. है।
  • दमन और दीव रेल मार्ग से नहीं जुड़े हुए हैं। दमन का निकटतम रेलवे स्‍टेशन वापी है जो पश्चिम रेलवे के मुंबई- दिल्‍ली मार्ग पर है। दीव का समीपवर्ती रेलवे स्‍टेशन मीटर गेज लाइन पर स्थित दलवाडा है।
  • दमन और दीव दोनों में ही हवाई अड्डे हैं। दीव विमान सेवा से जुडा हुआ है तथा मुंबई से दीव तक की नियमित विमान सेवा उपलब्‍ध है।

पर्यटन स्‍थल

दमन के प्रमुख पर्यटन केंद्र हैं: बॉम जीसस चर्च, अवर लेडी ऑफ सी चर्च, अवर लेडी ऑफ रेमेडिओज चर्च, मोती दमन और नानी दमन के किले, जंपौर और देवका बीच, नानी दमन और मोती दमन जेट्टी में सार्वजनिक उद्यान, परगोला गार्डन, मोती दमन, एम्‍यूजमेंट कार्क, देवका, दमनगंगा टूरिस्‍ट कॉम्‍पलेक्‍स, काचिगाम, सत्‍य सागर उद्योन, मिरासोल गार्डन, मिरासोल वाटर पार्क और दीव में सेंट पॉल चर्च, दीव फोर्ट और पानीकोटा फोर्ट, नागोआ और चक्रतीर्थ तथा घोघला और समर हाउस चिल्‍ड्रन पार्क आदि मुख्य पर्यटन स्‍थल हैं।