फ़ॉर्मूला वन: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
('{{पुनरीक्षण}} रेसिंग की दुनिया में फ़ॉर्मूला वन का ना...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
No edit summary
Line 1: Line 1:
{{पुनरीक्षण}}
{{पुनरीक्षण}}
[[चित्र:f1_logo.jpg|thumb|300px|फ़ॉर्मूला वन का प्रतीक चिन्ह]]
रेसिंग की दुनिया में फ़ॉर्मूला वन का नाम सबकी जुबान पर पहले आता है। इसने कार रेसिंग को एक अलग ही मुकाम दिया है। इसे फ़ॉर्मूला-1 या एफ़-1 ( Formula One, Formula 1, F1) के नाम से भी जाना जाता है। आधिकारिक तौर पर, इसके तहत जो प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं उसे फ़ॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियनशिप (FIA) कहते हैं। यहां फ़ॉर्मूला से मतलब उन नियमों से है, जिसका पालन सभी खिलाड़ियों को जरूरी तौर पर करना पड़ता है।
रेसिंग की दुनिया में फ़ॉर्मूला वन का नाम सबकी जुबान पर पहले आता है। इसने कार रेसिंग को एक अलग ही मुकाम दिया है। इसे फ़ॉर्मूला-1 या एफ़-1 ( Formula One, Formula 1, F1) के नाम से भी जाना जाता है। आधिकारिक तौर पर, इसके तहत जो प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं उसे फ़ॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियनशिप (FIA) कहते हैं। यहां फ़ॉर्मूला से मतलब उन नियमों से है, जिसका पालन सभी खिलाड़ियों को जरूरी तौर पर करना पड़ता है।



Revision as of 14:42, 29 October 2011

चित्र:Icon-edit.gif इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"

thumb|300px|फ़ॉर्मूला वन का प्रतीक चिन्ह रेसिंग की दुनिया में फ़ॉर्मूला वन का नाम सबकी जुबान पर पहले आता है। इसने कार रेसिंग को एक अलग ही मुकाम दिया है। इसे फ़ॉर्मूला-1 या एफ़-1 ( Formula One, Formula 1, F1) के नाम से भी जाना जाता है। आधिकारिक तौर पर, इसके तहत जो प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं उसे फ़ॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियनशिप (FIA) कहते हैं। यहां फ़ॉर्मूला से मतलब उन नियमों से है, जिसका पालन सभी खिलाड़ियों को जरूरी तौर पर करना पड़ता है।

एफ़-वन के तहत कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इनमें एफ़ वन ग्रैंड प्रिक्स (ग्रांप्री) प्रमुख है। ग्रांप्री के लिए दो चरण अपनाये जाते हैं। पहले बनी-बनायी सर्किट पर गाड़ी दौड़ायी जाती है, उसके बाद सार्वजनिक सड़कों पर इसका मुकाबला होता है। इन दोनों चरण के नतीजों को जोड़कर दो वार्षिक विश्व चैंपियनशिप तय किये जाते हैं। इनमें पहला एफ़-वन चालक के लिए होता है और दूसरा पूरी टीम के लिए। फ़ॉर्मूल वन के लिए जो कार या गाड़ियां चुनी जाती है, वह गति में काफ़ी तेज होती हैं।

फ़ॉर्मूल वन की गाड़ियां 360 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भागती हैं। इसमें आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल होता है और ये गाड़ियां बेहद महंगी होती हैं। इस तरह यह खेल भी काफ़ी खर्चीला होता है। फ़ॉर्मूला वन खेल में वक्त के साथ-साथ काफ़ी बदलाव आया है। आमतौर पर यह खेल यूरोप में अधिक आयोजित होता है।

लगभग छह महीने यहां फ़ॉर्मूला वन प्रतियोगिता चलती रहती हैं। यदि फ़ॉर्मूला वन की पहली रेसिंग की बात करें तो 1920-30 के दशक में इसका आयोजन शुरू हुआ। हालांकि, 1947 के पहले तक इसका आयोजन औपचारिक तौर पर नहीं होता था। इस खेल के प्रमुख खिलाड़ियों की बात करें तो माइकल शुमाकर, निको रोजबर्ग, राफ़ शुमाकर और भारतीय खिलाड़ी में नारायण कार्तिकेयन हैं।

हालांकि, इटली के गुएप्पे फ़ारिना फ़ॉर्मूला वन वर्ल्डचैंपियनशिप का पहला खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी थे। वर्ष 1950 में रोम में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने यह खिताब जीता था। इस साल से भारत में भी फ़ॉमूर्ला वन चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ


बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख