जामदानी: Difference between revisions
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
No edit summary |
m (श्रेणी:उत्तर प्रदेश (को हटा दिया गया हैं।)) |
||
Line 18: | Line 18: | ||
==संबंधित लेख== | ==संबंधित लेख== | ||
[[Category:लखनऊ]] | [[Category:लखनऊ]] | ||
[[Category:उत्तर प्रदेश की संस्कृति]] | [[Category:उत्तर प्रदेश की संस्कृति]] | ||
[[Category:हस्तशिल्प कला]] | [[Category:हस्तशिल्प कला]] |
Revision as of 07:00, 5 March 2012
चित्र:Icon-edit.gif | इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव" |
thumb|250px|जामदानी जामदानी एक प्रकार की कसीदा की हुई मलमल, जो भारतीय बुनकरों की सर्वोत्कृष्ट उपलब्धि है।
जामदानी का उद्भव
जामदानी के उद्भव के बारे में अधिक जानकारी नहीं है, लेकिन गुप्तकाल (चौथी से छटी शताब्दी ई.) के संस्कृत साहित्य में इसका उल्लेख है। यह तो ज्ञात है कि मुग़ल काल (1556-1707) में श्रेष्ठ जामदानियाँ ढाका (तत्कालीन बंगाल राज्य में; वर्तमान बांग्लादेश की राजधानी) में बनाई जाती थीं।
विशेषता
इसकी विशेषता इसकी विस्तृत और बारीक रूपाकृतियाँ थीं। 18वीं शताब्दी में जामदानियों की बुनाई अवध के नवाबों के शासनकाल में लखनऊ, उत्तर प्रदेश में प्रारंभ हुई और इसने कलात्मक श्रेष्ठता प्राप्त की।
इनके उत्पादन में बहुत कौशल की जरूरत होती थी और यह बहुत कीमती थी। जामदानी मलमल की एक महत्त्वपूर्ण विशेषता इसकी रूपाकृतियों में फ़ारसी कला के तत्वों का समावेश है।
रूपरेखा
कपड़ा सामान्यतः सफ़ेद सूती होता है और उस पर चतख रंग के सूती धागे, सोने और चांदी के तारों से सजावट या कढ़ाई की जाती है। साड़ियों में किनारों पर शॉलों जैसे डिज़ाइन बुने या काढ़े जाते है। शेष साड़ी पर पुष्प गुच्छों (जो चमेली के फूलों जैसे होते हैं) से या विकर्णीय रूप में वृत्तों को जमा कर सज्जा की जाती है।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख