नन्हे मुन्ने बच्चे तेरी मुट्ठी: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
('{| class="bharattable-pink" align="right" |+ संक्षिप्त परिचय |- | * फ़िल्म : बूट पॉल...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
No edit summary
 
Line 4: Line 4:
|
|
* फ़िल्म : बूट पॉलिश (1954)  
* फ़िल्म : बूट पॉलिश (1954)  
* संगीतकार : शंकर जयकिशन
* संगीतकार : [[शंकर जयकिशन]]
* स्वर:  [[आशा भोंसले]] और [[मुहम्मद रफ़ी]]  
* स्वर:  [[आशा भोंसले]] और [[मुहम्मद रफ़ी]]  
* गीतकार: [[शैलेन्द्र]]
* गीतकार: [[शैलेन्द्र]]

Latest revision as of 13:25, 19 July 2013

संक्षिप्त परिचय

नन्हे मुन्ने बच्चे तेरी मुट्ठी में क्या है...
मुट्ठी में है तकदीर हमारी
मुट्ठी में है तकदीर हमारी
हमने किस्मत को बस में किया है

भोली भाली मतवाली आँखों में क्या है
आँखों में झूमे उम्मीदों की दिवाली
आँखों में झूमे उम्मीदों की दिवाली
आने वाली दुनिया का सपना सजा है

नन्हे मुन्ने बच्चे तेरी मुट्ठी में क्या है...

भीख में जो मोती मिलेगा लोगे या न लोगे
ज़िन्दगी के आंसुओं का बोलो क्या करोगे

भीख में जो मोती मिले तो भी हम न लेंगे
ज़िन्दगी के आंसुओं की माला पहनेंगे
मुश्किलों से लड़ते फिरते जीने में मज़ा है...

नन्हे मुन्ने बच्चे तेरी मुट्ठी में क्या है...

हमसे न छुपाओ बच्चों हमें तो बताओं
आने वाली दुनिया कैसी होगी समझाओं

आने वाली दुनिया में सब के सर पे ताज होगा
न भूखों की भीड़ होगी, न दुखों का राज होगा
बदलेगा ज़माना ये सितारों पे लिखा है

नन्हे मुन्ने बच्चे तेरी मुट्ठी में क्या है ...
मुट्ठी में है तकदीर हमारी
मुट्ठी में है तकदीर हमारी
हमने किस्मत को बस में किया है

नन्हे मुन्ने बच्चे तेरी मुट्ठी में क्या है ...


टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख