गोपीनाथ साहा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
गोपीनाथ साहा
पूरा नाम गोपीनाथ साहा
जन्म 1901
जन्म भूमि हुगली ज़िला, पश्चिम बंगाल
मृत्यु 12 जनवरी, 1924
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि क्रांतिकारी
अद्यतन‎ 04:31, 10 मार्च-2017 (IST)

गोपीनाथ साहा (अंग्रेज़ी: Gopinath Saha, जन्म- 1901, हुगली ज़िला, पश्चिम बंगाल; मृत्यु- 12 जनवरी, 1924) पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध क्रांतिकारी थे। वे 'हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन' के सदस्य थे।[1] वे भारत के अमर क्रांतिकारियों की शृंखला में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। उनका मुख्य कार्य क्षेत्र बंगाल रहा।

परिचय

गोपीनाथ साहा का जन्म पूर्वी बंगाल के हुगली ज़िले के समरपुर नामक स्थान पर सन 1901 में हुआ था। समरपुर से उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की। वे युगान्तर पार्टी की ओर आकर्षित हुए। इनकी आरंभ से ही राजनीतिक कार्यकलापों में ही रुचि रही तथा ये क्रांतिकारी गतिविधियों से सक्रिय रूप से जुड़ गए थे। असहयोग आंदोलन में भी सक्रिय रूप से भाग लिया तथा अनेक बार जेल भी गए, किंतु आंदोलन के स्थगन से इसमें निराशा उत्पन्न हुई।

मृत्यु

गोपीनाथ साहा को पुलिस उपायुक्त सर चार्ल्स टेगर्ट की हत्या के लिए बुलाया गया, किन्तु गलती से उन्होंने अर्नस्ट डे नामक एक अन्य अंग्रेज अधिकारी को गोली मार दी। 12 जनवरी, 1924 को उन्हें गिरफ्तार कर फाँसी पर लटका दिया गया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. गोपीनाथ शाह (हिंदी) क्रांति 1857। अभिगमन तिथि: 16 मार्च, 2017।

संबंधित लेख

  1. REDIRECTसाँचा:स्वतन्त्रता सेनानी


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः