इस्माइल इब्राहीम चुन्द्रीगढ़

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 06:38, 25 May 2011 by शिल्पी गोयल (talk | contribs) ('{{पुनरीक्षण}}इस्माइल इब्राहीम चुन्द्रीगढ़ (जन्म- 1857, ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
चित्र:Icon-edit.gif इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"

इस्माइल इब्राहीम चुन्द्रीगढ़ (जन्म- 1857, मृत्यु- 1960) 1946 ई. में पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में बनी अंतरिम सरकार के वाणिज्य मंत्री थे। इस्माइल इब्राहीम चुन्द्रीगढ़ का जन्म 1857 ई. में हुआ था। इन्हें आई. आई. चुन्द्रीगढ़ के नाम से भी जाना जाता है।

शिक्षा

इस्माइल इब्राहीम चुन्द्रीगढ़ की आरम्भिक शिक्षा अहमदाबाद में हुई। बाद में उन्होंने मुम्बई युनिवर्सिटी से क़ानून की डिग्री प्राप्त की और अहमदाबाद में वकालत करने लगे।

मुस्लिम लीग के अध्यक्ष

चुन्द्रीगढ़ मुहम्मद अली जिन्ना के अनुयायी थे। 1937 में वे मुम्बई असेम्बली के सदस्य चुने गए। मुम्बई प्रदेश मुस्लिम लीग के अध्यक्ष की हैसियत से उन्होंने पाकिस्तान के पक्ष में वातावरण बनाया। अगस्त, 1947 में पाकिस्तान बनने पर वे उस देश में मंत्री, गवर्नर और राजदूत के विभिन्न पदों पर रहे और 1957 में कुछ समय तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भी थे। पाकिस्तान का संविधान बनाने और उस देश को इस्लामी गणतंत्र घोषित करने में भी चुन्द्रीगढ़ का बहुत बड़ा हाथ था। 1960 ई. में उनका देहान्त हो गया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  • (पुस्तक ‘भारतीय चरित कोश’) पृष्ठ संख्या-93 से

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः