User:प्रीति चौधरी
- यह श्रीनगर से 204 किमी दूर लेह से 230 किमी पहले सुरू नदी के किनारे 2650 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
- यहाँ हाल ही में स्थापित किया गया कारगिल का जिला मुख्यालय भी है।
- यह लद्दाख क्षेत्र का दूसरा सबसे मुख्य शहर है।
- लेह को जोड़ने की प्रमुखता से अलग यह जंसकार क्षेत्र के आसपास के इलाकों की सैर के लिए भी जाना जाता है।
- यह लचकदार डालियों वाले चिनारे के वृक्षों तथा मेवों के बागों से घिरा हुआ है।
- यह अपने गेंहुँ, जो तथा सब्जियों के उत्पादों के लिए प्रसिद्ध है।
- इसका एक अन्य आकर्षण तुर्की कला के अनुसार बनाया गया इमामबाड़ा है।
- यह स्थान मुख्यत: शिया समुदाय के लोगों का निवास स्थान है।
- यहाँ हर वर्ष मोहर्रम का त्यौहार बड़ी धुमधाम से मनाया जाता है।
- यहाँ पर टैक्सी स्टैंड के पास यात्री स्वागत केन्द्र है जहाँ से ट्रैकिंग के लिए उपयोगी सामान से किराये पर लिया जा सकता है।
- कारगिल में खाने पीने तथा आवास की अच्छी व्यवस्था है।
- पुराने समय में यह रूस तथा चीन के साथ व्यापार का केन्द्र होता था।
- यहाँ की मुख्य भाषा पुरिग हैं परंतु उर्दू भाषा, अंग्रेजी भाषा तथा अरबी भाषा भी बोली जाती है।