शोघी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 08:33, 2 December 2011 by स्नेहा (talk | contribs) ('{{पुनरीक्षण}} {{tocright}} '''शोघी''' हिमाचल प्रदेश राज्य [[शिम...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
चित्र:Icon-edit.gif इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"

शोघी हिमाचल प्रदेश राज्य शिमला से सिर्फ़ 12 किमी की दूरी पर स्थित छोटा सा हिल स्टेशन है। हालांकि यह छोटा जरूर है पर यहाँ किसी भी चीज की कोई कमी नहीं। शोघी हरी-भरी वादियों, जंगल, पहाड़ों से चारों तरफ से घिरा हुआ है, जिस कारण यह हिल स्टेशन आकर्षक विहंगम दृश्य व नज़ारा पेश करता है। हरे-भरे जंगल और शांत व सुकूनभरी यहाँ की प्राकृतिक जिंदगी मन में उत्साह और उमंग भरने के लिए काफ़ी है।

यातायात और परिवहन

वायु मार्ग

शिमला हवाई अड्डा शोघी पहुँचने के लिए सब्से नजदीकी हवाई अड्डा है, जो 33 किमी दूर है। यहाँ से शोघी टैक्सी से भी जा सकते हैं। दिल्ली से प्रतिदिन शिमला के ललिए फ्लाइट्स चलती हैं।

रेल मार्ग

नजदीकी रेलवे स्टेशन शिमला है।

सड़क मार्ग

हिमाचल प्रदेश के सभी शहरों से शोघी के लिए बसे चलती हैं।

पर्यटन

बुरुंश के फूल[1] और बलूत के पेड़[2] से चारों तरफ से घिरे होने के कारण और भी आकर्षक लगता है, जिस कारण सालभर पर्यटकों के आने-जाने का सिलसिला लगा रहता है। शोघी को मन्दिरों का शहर भी कहते हैं, जहाँ अनेक छोटे-बड़े मन्दिर आपकों दिख जाएंगे। यहाँ का सबसे महत्त्वपूर्ण मन्दिर है तारा देवी मन्दिर। मुख्य आकर्षण में जाखू हिल, वाइसरेगल लॉज, कंडाघाट, काली मन्दिर, हनुमान मन्दिर शामिल हैं। यहाँ बनने वाले लोकल प्रोडक्ट्स जैसे अचार, जूस, शर्बत और जेली भी पर्यटकों को खूब पसंद आते हैं। एडवेंचर के शौकीन लोग शोघी इसलिए भी जाते हैं क्योंकि ट्रेकिंग और कैंपिग का भरपूर मजा लिया जा सकता है। ट्रेकिंग के रास्ते बहुत ही चैलेजिंग हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. रोडोडेनड्रन फ्लावर
  2. ओक ट्री

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः