जयवर्मन द्वितीय

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 10:18, 19 May 2014 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''जयवर्मन द्वितीय''' (802-854 ई.) कंबोडिया का प्रसिद्ध राज...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

जयवर्मन द्वितीय (802-854 ई.) कंबोडिया का प्रसिद्ध राजा, जिसने 'अंगकोर वंश' की नींव डाली थी। जयवर्मन द्वितीय को अपने समय में 'कंबुजराजेंद्र' और उसकी महारानी को 'कंबुजराजलक्ष्मी' नाम से अभिहित किया जाता था। इसी के समय से कंबोडिया के प्राचीन नाम 'कंबुज' या 'कंबोज' का विदेशी लेखकों ने भी प्रयोग करना प्रारंभ कर दिया था।

  • 8वीं सदी ई. का कंबोज इतिहास अधिक स्पष्ट नहीं है, किंतु 9वीं सदी का आरंभ होते ही इस प्राचीन साम्राज्य की शक्ति मानों पुन: जीवित हो उठी थी। इसका श्रेय जयवर्मन द्वितीय (802-854 ई.) को दिया जाता है।
  • जयवर्मन द्वितीय ने 'अंगकोर वंश' की नींव डाली और कंबोज को जावा की अधीनता से मुक्त किया।
  • संभवत: जयवर्मन द्वितीय ने भारत से 'हिरण्यदास' नामक ब्राह्मण को बुलवाकर अपने राज्य की सुरक्षा के लिए तांत्रिक क्रियाएँ करवाई थीं। इस विद्वान ब्राह्मण ने 'देवराज' नामक संप्रदाय की स्थापना की, जो शीघ्र ही कंबोज का राजधर्म बन गया।
  • जयवर्मन द्वितीय ने अपनी राजधानी क्रमश: कुटी, हरिहरालय और अमरेंद्रपुर नामक नगरों में बनाई थी, जिससे स्पष्ट है कि वर्तमान कंबोडिया का प्राय: समस्त क्षेत्र उसके अधीन था।
  • राज्य की शक्ति का केंद्र बढ़ाकर जयवर्मन द्वितीय ने धीरे-धीरे पूर्व से पश्चिम की ओर बढ़या, जिससे यह अंतत: अंग्कोर के प्रदेश तक में स्थापित हो गया था।



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः