शशिकला काकोदकर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
शशिकला काकोदकर
पूरा नाम शशिकला काकोदकर
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि राजनीतिज्ञ
पार्टी 'महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी' (एमजीपी)
पद भूतपूर्व मुख्यमंत्री (गोवा)
कार्य काल 1973-1979
अन्य जानकारी शशिकला काकोदकर 1979 में अपनी पार्टी के भीतर एक विभाजन के कारण मुख्यमंत्री पद से अपदस्थ हुईं।

शशिकला काकोदकर (अंग्रेज़ी: Shashikala Kakodkar) भारत की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ हैं। वे गोवा की भूतपूर्व मुख्यमंत्री भी रही हैं। उन्होंने अगस्त, 1973 में अपने पिता तथा गोवा के मुख्यमंत्री दयानंद बंदोदकर की मृत्यु के बाद मुख्यमंत्री का पद सम्भाला था।

  • शशिकला काकोदकर ने दूसरी मुख्यमंत्री के रूप में गोवा की कमान सम्भाली थी।
  • 'महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी' (एमजीपी) से सम्बद्ध काकोदकर ने अप्रैल, 1979 तक सरकार चलाई।
  • गोवा के पहले मुख्यमंत्री, शशिकला काकोदकर के पिता, दयानंद बंदोदकर ने जाति और धार्मिक आधार पर मतदाताओं का ध्रुवीकरण करके 1963 में हुये पहले विधान सभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद प्राप्त किया था।
  • वर्ष 1973 में पिता की मृत्यु के पश्चात शशिकला काकोदकर गोवा की दूसरी मुख्यमंत्री बनीं और 1979 में अपनी पार्टी के भीतर एक विभाजन के कारण इस पद से अपदस्थ हुईं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः