धमतरी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 06:04, 21 August 2010 by रेणु (talk | contribs) ('धमतरी नगर छत्तीसगढ़ राज्य मध्य भारत, महानदी के ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

धमतरी नगर छत्तीसगढ़ राज्य मध्य भारत, महानदी के ठीक पश्चिम में स्थित है। यहाँ रेलवे का अंतिम स्टेशन है। यह नगर कृषि एवं वनोपज का एक व्यापारिक केंद्र है।

इतिहास

प्राचीनकाल से यह नगर महत्त्वपूर्ण रहा है, जो मंदिरों और तालाबों के अवशेषोंव से प्रमाणित होता है। धमतरी नाम संभवत: धर्म तराई, अर्थात पवित्र सरोवर से पड़ा, जो इसके कई तटबंघों की ओर संकेत करता है, जो इस स्थान की विशेषता है। यहाँ अनेक मंदिर हैं, यहाँ हालांकि मूर्तियों की संख्या कम है, लेकिन वे क्षेत्रीय शिल्पकला को प्रदर्शित करती है। इन मंदिरों के नियोजन व कई अलंकृत किनारों और स्तंभों में छाया और प्रकाश की व्यवस्था का अद्वितीय प्रदर्शन हुआ है। उनमें से अधिकांश अब खंडहरों में बदल चुके है। 1881 में यहाँ नगरपालिका का गठन हुआ था।

उद्योग और व्यापार

वाणिज्य एवं व्यापार के एक महत्त्वपूर्ण केंद्र के रूप में यहाँ वनोपज एवं चावल का व्यापार होता है। आटा व मैदा मिलें तथा शल्क-लाक्षा निर्माण प्रमुख उद्योग हैं। चावल मिल, बीड़ी उद्योग तथा मोटे कपड़े की बुनाई यहाँ के अन्य उद्योग हैं। अमेरिका मेनोनाइट मिशन द्वारा यहाँ एक कुष्ट केंद्र चलाया जाता है।

शिक्षण संस्थान

नगर में एक औद्योगिक विद्यालय, एक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय से संबध्द दो महाविद्यालय भी हैं।

जनसंख्या

2001 की जनगणना के अनुसार धमतरी नगर की कुल जनसंख्या 82,099 है; और धमतरी ज़िले की कुल जनसंख्या 7,03,569 है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः