अर्शक

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 08:48, 2 June 2018 by यशी चौधरी (talk | contribs) (''''अर्शक''' यह पहला पार्थव राजा था। यूनानियों ने इसे अ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

अर्शक यह पहला पार्थव राजा था। यूनानियों ने इसे अर्सेकीज़ लिखा है। 248 ई.पू. के लगभग सीरियक साम्राज्य के जिन दो प्रांतों ने सफल विद्रोह का झंडा उठाया, उनमें से एक बाख्त्री का ग्रीक शासित प्रांत था, दूसरा ईरानियों का पार्थिया। पार्थिया का विद्रोह राष्ट्रीय था और जब पार्थव ग्रीक शासन का जुआ न ढो सके तो उसे उन्होंने उतार फेंका। उनके जनविद्रोह का नेता अर्शक साधारण कुल में जन्मा था और उसके नेतृत्व में पार्थिया का प्रांत सेल्यूकस के साम्राज्य से अलग हो गया।[1]



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 1 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 247 |

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः