ईतियस

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 08:14, 29 June 2018 by यशी चौधरी (talk | contribs) (''''ईतियस''' रोमन जनरल था जो पश्चिमी रोमन साम्राज्य के...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

ईतियस रोमन जनरल था जो पश्चिमी रोमन साम्राज्य के पतन के साथ पाँचवीं सदी ई. के मध्य मरा। ईतिहास रोमनेतर परिवार से आया था और धीरे धीरे अपनी योग्यता से जनरल बन गया। पहले वह गोथराज अलारिक के यहाँ अमानत बनकर रहा फिर हूणराज रूआस के यहाँ। उन्हीं का सैन्यसंगठन उनसे सीख उसने उन्हें परास्त भी किया। कुछ काल बाद उसे रोम के षड्यंत्रों का शिकार भी होना पड़ा, पर बाद में उसका दबदबा पश्चिमी साम्राज्य से खूब बढ़ा। उसने अपने सैन्य संचालन का परिचय भी गाल में अत्तिला और उसके हूणों को हराकर दिया। पश्चिमी रोमन साम्राज्य एक जमाने तक बहुत कुछ ईतियस के ही बाहुबल और बुद्धि पर टिका रहा था।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 2 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 26 |

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः