ईतियस

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search

ईतियस रोमन जनरल था, जो पश्चिमी रोमन साम्राज्य के पतन के साथ पाँचवीं सदी ई. के मध्य मृत्यु को प्राप्त हुआ।

  • ईतिहास रोमनेतर परिवार से आया था और धीरे-धीरे अपनी योग्यता से जनरल बन गया।
  • पहले वह गोथराज अलारिक के यहाँ अमानत बनकर रहा। फिर हूणराज रूआस के यहाँ। उन्हीं का सैन्य संगठन उनसे सीखकर उसने उन्हें परास्त भी किया।
  • कुछ काल बाद ईतियस को रोम के षड्यंत्रों का शिकार भी होना पड़ा, पर बाद में उसका दबदबा पश्चिमी साम्राज्य से खूब बढ़ा।
  • ईतियस ने अपने सैन्य संचालन का परिचय भी गाल में अत्तिला और उसके हूणों को हराकर दिया।
  • पश्चिमी रोमन साम्राज्य एक ज़माने तक बहुत कुछ ईतियस के ही बाहुबल और बुद्धि पर टिका रहा था।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 2 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 26 |

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः