मधुर जाफरी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 11:08, 3 February 2022 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''मधुर जाफरी''' (अंग्रेज़ी: ''Madhur Jaffrey'', जन्म- 13 अगस्त, [[1933]...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

मधुर जाफरी (अंग्रेज़ी: Madhur Jaffrey, जन्म- 13 अगस्त, 1933) भारतीय अभिनेत्री, खाद्य व यात्रा लेखिका और टेलीविजन का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्हें भारतीय व्यंजनों और जायकों को दुनिया भर में पहुंचाने का श्रेय जाता है। उन्हें भारत सरकार ने साल 2022 में पद्म भूषण से सम्मानित किया है।

  • मधुर जाफरी का जन्म सिविल लाइंस, दिल्ली में एक कायस्थ हिन्दू संयुक्त परिवार में हुआ था।
  • वह लाला राज बंस बहादुर (1899-1974) और उनकी पत्नी, कश्मीरी रानी (1903-1971) के छ: बच्चों में से पाँचवीं हैं।
  • साल 2004 में मधुर जाफरी को यूनाइटेड किंगडम, भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच सांस्कृतिक संबंधों के लिए उनकी सेवाओं के सम्मान में ब्रिटिश साम्राज्य के एक मानद कमांडर ऑफ द ऑर्डर के रूप में नामित किया गया था।
  • मधुर जाफरी ने फिल्म निर्माताओं जेम्स आइवरी और इस्माइल मर्चेंट को एक साथ लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
  • उन्होंने 'शेक्सपियर वालेह' (1965) जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया, जिसके लिए उन्होंने 15वें बर्लिन फिल्म फेस्टिवल समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का रजत जीता था।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः