जालौर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 11:20, 2 February 2011 by हिना गोस्वामी (talk | contribs) ('{{tocright}} राजस्थान के दक्षिण-पश्चिम में स्थित जालौर पू...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

राजस्थान के दक्षिण-पश्चिम में स्थित जालौर पूर्व मध्यकाल का एक महत्त्वपूर्ण स्थल रहा है। महर्षि जाबालि की तपोभूमि जालौर को पहने जाबालिपुर कहा जाता था।

इतिहास

जालौर में सोनगरा चौहानों ने परमारों से जालौर को छीनकर अपनी राजधानी बनाया था। चौदहवीं शताब्दी के प्रारम्भ में यहाँ का शासक कान्हड़देव था, जो एक शाक्तिशाली चौहान शासक था।

जालौर पर ख़लजी का अधिकार

सन 1305 ई. में कान्हड़देव ने तुर्की आक्रमण को विफल बनाया। ऐसी मान्यता है कि तुर्कों ख़जली से कान्हड़देव का कई वर्षों तक संघर्ष चलता रहा और अंत में इसी संघर्ष में कान्हड़देव मारा गया। इस प्रकार जालौर पर ख़लजी का अधिकार हो गया। ठीक इसी के साथ ख़जली की राजपूताना की विजय यात्रा पूरी हुई। कान्हड़देव की वीरता की गाथाएँ आज भी मारवाड़ के लोक जीवन में प्रतिध्वनित होती हैं।

हिन्दू पद्धति

जालौर का क़िला मारवाड़ के महत्त्वपूर्ण सुदृढ़ क़िलों में से एक है। आरम्भ में यह क़िला परमार शासकों के अधीन रहा। बाद में चौहानों और राठौड़ों का इस पर अधिकार रहा फिर यह मुसलमान शासकों के अधिकार में आ गया। यह क़िला हिन्दू पद्धति से बना है। क़िले में प्राचीन महल, कान्हड़देव की बावड़ी, वीरमदेव की चौकी, जैन मन्दिर और मल्लिकशाह की दरगाह आदि वास्तु शिल्प के मुख्य नमूने हैं। खगोल शास्त्र के प्रकाण्ड विद्वान ब्रह्मगुप्त इस क्षेत्र से सम्बद्ध रहे हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः