अनंतनाग

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 07:41, 2 March 2011 by हिना गोस्वामी (talk | contribs) ('*अनंतनाग नगर भूतपूर्व इस्लामाबाद तथा वर्तमान में [[ज...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
  • अनंतनाग नगर भूतपूर्व इस्लामाबाद तथा वर्तमान में जम्मू-कश्मीर राज्य में अवस्थित है,जो श्रीनगर से50 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में झेलम नदी के किनारे स्थित है।
  • अनंतनाग नगर कश्मीर की प्राचीन राजधानी था।
  • अनंतनाग नगर से 3 मील पूर्व की ओर प्रसिद्ध मार्तंड-मंदिर है।
  • अनंतनाग में यह मंदिर सन 725-760 ई. के मध्य बना था। इसका प्रांगण 220 फुट x 142 फुट है।
  • यह मंदिर 60 फुट लम्बा और 38 फुट चौड़ा था।
  • इसके चतुर्दिक लगभग 80 प्रकोष्ठों के अवशेष वर्तमान में हैं।
  • इस मन्दिर के पूर्वी किनारे पर मुख्य प्रवेश द्वार का मंडप है।
  • इसके द्वारों पर त्रिपार्श्वित चाप (मेहराब) थे, जो इस मंदिर की वास्तुकला की विशेषता है।
  • द्वारमंडप तथा मंदिर के स्तम्भों की वास्तु-शैली रोम की डोरिक शैली से कुछ अंशों में मिलती-जुलती है।
  • मार्तण्ड-मंदिर सूर्य की उपासना का केन्द्र था।
  • उत्तर-पश्चिमी भारत में सूर्य देव की उपासना प्रायः 11वीं शतीं ई. तक प्रचलित थी।
  • मुस्लिम शासन के समय यहाँ के शासकों ने अनंतनाग के मंदिर को नष्ट करके नगर को इस्लामाबाद नाम दिया था, किंतु अभी तक प्राचीन नाम ही प्रचलित है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः