के. एम. करिअप्पा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 11:49, 19 May 2011 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) ('*स्वतंत्र भारत की सेना के प्रथम कमाण्...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
  • स्वतंत्र भारत की सेना के प्रथम कमाण्डर इन चीफ़ फ़ील्ड मार्शल करिअप्पा का जन्म 1899 ई. में दक्षिण में कुर्ग के पास हुआ था।
  • मद्रास के प्रेसिडेंसी कॉलेज से उन्होंने शिक्षा पूरी की और प्रथम विश्वयुद्ध (1914-1918 ई.) में उनका चयन सेना में हो गया।
  • योग्यता और नेतृत्व के गुणों के कारण करिअप्पा बराबर प्रगति करते गए।
  • सेना में कमीशन पाने वाले प्रथम भारतीयों में वे भी शामिल थे।
  • अनेक मोर्चों पर उन्होंने भारतीय सेना का पूरी तरह से सफल नेतृत्व किया था।
  • स्वतंत्रता से पहले ही ब्रिटिश सरकार ने उन्हें सेना में ‘डिप्टी चीफ़ ऑफ़ जनरल स्टाफ़’ के पद पर नियुक्त कर दिया था।
  • देश के स्वतंत्र होने पर 1949 में उन्हें 'कमाण्डर इन चीफ़' बनाया गया था, इस पद पर वे 1953 तक रहे।
  • सेना से सेवानिवृत्त होने पर उन्होंने आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैण्ड में भारत के हाई-कमिश्नर के पद पर भी काम किया।
  • इस पद से सेवानिवृत्त होने पर भी करिअप्पा सार्वजनिक जीवन में सदा सक्रिय रहते थे।
  • करिअप्पा की शिक्षा, खेलकूद व अन्य कार्यों में बहुत रुचि थी।
  • सेवानिवृत्त सैनिकों की समस्याओं का पता लगाकर उनके निवारण के लिए वे सदा प्रयत्नशील रहते थे।
  • करिअप्पा के सेवा के क्षेत्र में स्मरणीय योगदान के लिए 1979 में भारत सरकार ने उन्हें ‘फ़ील्ड मार्शल’ की मानद उपाधि देकर सम्मानित किया था।
  • 1993 ई. में करिअप्पा का निधन हो गया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः