कहावत लोकोक्ति मुहावरे-ए

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 18:56, 9 May 2010 by आशा चौधरी (talk | contribs) ('{{कहावत लोकोक्ति मुहावरे}} {| class="wikitable" |- !कहावत लोकोक्ति म...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

कहावत लोकोक्ति मुहावरे वर्णमाला क्रमानुसार खोजें

                              अं                                                                                              क्ष    त्र    श्र
कहावत लोकोक्ति मुहावरे अर्थ

1-एक पंथ दो काज

अर्थ - एक काम के प्रयत्न से दो काम पूरे होना।

2- एक करेला/गिलोय, दूसरे नीम चढ़ा।

अर्थ - एक दोष होने के साथ ही साथ दूसरा दोष भी होना।

3- एक अंडा वह भी गंदा।

अर्थ - चीज़ भी थोड़ी है और जितनी है वह भी बेकार है।

4- एक आँख से रोवे, एक आँख से हँसे।

अर्थ - दिखावटी रोना या दिखावटी काम करना।

5- एक अनार सौ बीमार।

अर्थ - चीज़ का कम होना और चाहने वाले ज्यादा होना।

6- एक आवे (आवाँ) के बर्तन।

अर्थ - सब का एक जैसा होना जैसे कुम्हार के आवे (आवाँ) में सभी बर्तन एक जैसे ही पकते हैं।

7- एक और एक ग्यारह होते हैं।

अर्थ - एकता में बल होता है।

8- एक के दूने से सौ के सवाये भले।

अर्थ - अधिक लाभ पर कम माल बेचने की अपेक्षा कम लाभ पर अधिक माल बेचना अधिक फायदेमंद होता है।

9- एक गंदी मछली सारे तालाब को गंदा कर देती है।

अर्थ - एक बुरा आदमी सारी बिरादरी की बदनामी कराता है।

10- एक टकसाल के ढले।

अर्थ - सबका एक जैसा होना।

11- एक तवे की रोटी, क्या छोटी क्या मोटी।

अर्थ - कोई भी भेदभाव नहीं होना अर्थात समानता का होना।

12- एक तो चोरी दूसरे सीना-जोरी।

अर्थ - कोई अपराध करके अपराध न मानना और उल्टे रौब गाँठना।

13- एक (ही) थैली के चट्टे-बट्टे होना।

अर्थ - एक ही जैसे दुर्गुण वाले होना।

14- एक मुँह दो बातें।

अर्थ - अपनी बात से पलट जाना।

15- एक म्यान में दो तलवारें नहीं समा सकती।

अर्थ - समान अधिकार वाले दो व्यक्ति एक ही क्षेत्र में नहीं रह सकते हैं।

16- एक हाथ से ताली नहीं बजती।

अर्थ - झगड़े के लिए दोनों पक्ष जिम्मेदार होते हैं, एक के झगड़ा कएअने से झगड़ा नहीं होता है।

17- एक ही लकड़ी से सबको हाँकना।

अर्थ - छोटे- बड़े का ध्यान न रखकर सबके साथ एक जैसा ही व्यवहार करना।

18- एकै साधे सब सधे, सब साधे सब जाय।

अर्थ - एक समय में एक ही काम हाथ में लेना चाहिए, कई काम एक साथ करने से कोई काम सही नहीं होता है।

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः