कहावत लोकोक्ति मुहावरे-न
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation
Jump to search
कहावत लोकोक्ति मुहावरे वर्णमाला क्रमानुसार खोजें
कहावत लोकोक्ति मुहावरे | अर्थ |
---|---|
1- नौ नक़द ना तेरह उधार। | अर्थ - किसी का भी कर्जदार ना होना, नक़द का काम उधार के काम से अच्छा होता है। |
2- नौ सौ चूहे खा कर बिल्ली हज को चली। | अर्थ - सौ अपराध करके ईश्वर का ध्यान आता है। । |
3- नंगा बड़ा परमेश्वर से। | अर्थ - निर्लज्ज से सभी डरते हैं। |
4- नंगा क्या नहाएगा क्या निचोड़ेगा। | अर्थ - निर्धन के पास खोने के लिए कुछ भी नहीं होता। |
5- न अंधे को न्योता देते न दो जने आते। | अर्थ - ग़लत आदमी को बुलावा देना, एक के बदले दो का आना। |
6- न इधर के रहे, न उधर के रहे। | अर्थ - दुविधा में हमेशा हानि हो जाती है। |
7- नकटा बूचा सबसे ऊँचा। | अर्थ - निर्लज्ज आदमी सब से बड़ा है (व्यंग)। |
8- नक्कारखाने में तूती की आवाज़ कौन सुने। | अर्थ - बड़ों के रहते छोटों की बात नहीं मानी जाती। |
9- नटनी जब बाँस पर चढ़ी तो घूँघट क्या। | अर्थ - नीच कर्म करने वाले को शर्म नहीं होती। |
10- नदी किनारे रूखड़ा जब–तब होय विनाश। | अर्थ - बूढ़ा आदमी बहुत दिन नहीं जियेगा। |
11- नदी नाव संयोग। | अर्थ - संयोग से मिलाप हो जाना। |
12- नदी में रहकर, मगर से बैर। | अर्थ - जहाँ रहना हो वहाँ के मुखिया से बैर ठीक नहीं होता। |
13- ना नौ मन तेल होगा ना राधा नाचेगी | अर्थ - न पूरी होने वाली शर्त। |
14- नमाज़ छुड़ाने गए थे, रोज़े गले पड़े। | अर्थ - एक मुसीबत से छुटकारा पाना चाहा था, दूसरी भारी मुसीबत आ पड़ी। |
15- नया नौ दिन पुराना सौ दिन। | अर्थ - पुरानी चीज़ें ज़्यादा दिन चलती हैं। |
16- न रहेगा बाँस, न बजेगी बाँसुरी। | अर्थ - मूल कारण को मिटा दें तो झगड़ा –फसाद ही न हो। |
17- ना साँप मरे ना लाठी टूटे। | अर्थ - बिना किसी को हानि पहुँचाये काम पूरा हो जाए। |
18- नाई की बरात में सब ही ठाकुर। | अर्थ - सभी बड़े बन बैठें तो काम कैसे हो, एक ही नायक होना चाहिए। |
19- नाई नाई, बाल कितने ? जजमान, अभी सामने आ जाएँगे। | अर्थ - प्रश्न का उत्तर अपने-आप मिल जाएगा। |
20- नाक कटी पर घी तो चाटा। | अर्थ - निर्लज्ज होकर कुछ पाना। |
21- नाक दबाने से मुँह खुलता है। | अर्थ - कठोरता से कार्य सिद्ध होता है। |
22- नाच न जाने आँगन टेढ़ा। | अर्थ - अपना दोष बहाना करके टालना। |
23- नानी के आगे ननिहाल की बातें। | अर्थ - जिसको सब कुछ मालूम हो, उसको जानकारी देना। |
24- नानी के टुकड़े खावे, दादी का पोता कहावे। | अर्थ - खाना किसी का, एहसान किसी का। |
25- नानी क्वाँरी मर गई , नाती के नौ-नौ ब्याह। | अर्थ - झूठी बड़ाई। |
26- नाम बड़े दर्शन छोटे। | अर्थ - बहुत प्रसिद्ध होना पर वास्तव में गुणों का न होना। |
27- नाम बढ़ावे दाम। | अर्थ - किसी चीज़ का नाम हो जाने से उसकी कीमत बढ़ जाती है। |
28- नामी चोर मारा जाए, नामी शाह कमा खाए। | अर्थ - बदनामी से बुरा, नेकनामी से भला होता है। |
29- नारियल में पानी,क्या पता खट्टा कि मीठा। | अर्थ - इस बात में संशय है। |
30- नीचे की साँस नीचे, ऊपर की साँस ऊपर। | अर्थ - डर या दु:ख से घबरा जाना। |
31- नीचे से जड़ काटना, ऊपर से पानी देना। | अर्थ - ऊपर से मित्र, भीतर से शत्रु, दिखावा करना। |
32- नीम हकीम ख़तरा-ए-जान। | अर्थ - अनुभवहीन व्याक्ति के हाथों काम बिगड़ जाता है। |
33- नेकी और पूछ-पूछ। | अर्थ - भलाई का काम करके फल की उम्मीद मत करो। |
34- नौ दिन चले अढ़ाई कोस। | अर्थ - बहुत ही मंद गति से काम होना। |
35- नौ दो ग्यारह होना। | अर्थ - भाग जाना। |
36- नौ सौ चूहे खा कर बिल्ली हज को चली। | अर्थ - जीवन भर कुकर्म करते रहे अन्त में भले बन बैठे। |
37- नाचने निकली तो घूँघट क्या। | अर्थ - कोई काम करना शुरू करने पर शर्म नहीं आनी चाहिए। |
38- नकेल हाथ में होना। | अर्थ - वश में होना। |
39- नब्ज़ पहचानना। | अर्थ - स्वभाव जानना, कमज़ोरी जानना। |
40- नमक मिर्च लगाना। | अर्थ - बढ़ा-चढ़ाकर कहना। |
41- नस-नस फड़क उठना। | अर्थ - बहुत उत्साहित होना। |
42- नस पहचानना। | अर्थ - अच्छी तरह जानना। |
43- नहले पर दहला मारना। | अर्थ - करारा जवाब देना। |
44- नाक कटना। | अर्थ - बदनामी होना। |
45- नाक का बाल होना। | अर्थ - बहुत प्यारा होना। |
46- नाक चोटी काटकर हाथ में देना। | अर्थ - दुर्दशा करना। |
47- नाक भौं चढ़ाना। | अर्थ - घृणा, असंतोष प्रकट करना। |
48- नाक में नकेल डालना। | अर्थ - वश में करना। |
49- नाक रगड़ना। | अर्थ - गिड़गिड़ाना। |
50- नाकों चने चबवाना। | अर्थ - बहुत तंग करना। |
51- नाच नचाना। | अर्थ - मनचाही करवाना। |
52- नानी मर जाना। | अर्थ - होश न रहना। |
53- नाव में धूल उड़ाना। | अर्थ - व्यर्थ में बदनाम करना। |
54- निन्यानवे के फेर में पड़ना। | अर्थ - पैसा जोड़ने के चक्कर में पड़ना। |
55- नीचा दिखाना। | अर्थ - हराना, बेइज़्ज़्ती करना। |
56- नीला-पीला होना। | अर्थ - ग़ुस्सा होना। |
वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज