जीवन रक्षा पदक

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 18:16, 23 August 2011 by DrMKVaish (talk | contribs) ('{{पुनरीक्षण}} ==जीवन रक्षा पदक== यह पदक प्रदेश सरकार की स...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
चित्र:Icon-edit.gif इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"

जीवन रक्षा पदक

यह पदक प्रदेश सरकार की संस्तुति पर गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ऐसे नागरिकों को प्रदान किये जाते हैं, जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर जल में डूबते हुए, आग/खानों में बचाव कार्य के दौरान मानव जीवन की रक्षा की हो। इस पुरस्कार के अंतर्गत तीन प्रकार के रक्षा पदक प्रदान किये जाते हैं, जिनका विवरण निम्नवत्‌ है :-

  1. सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक
  2. उत्तम जीवन रक्षा पदक
  3. जीवन रक्षा पदक

वर्तमान में भारत सरकार द्वारा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक हेतु रू0 75,000/-, उत्तम जीवन रक्षा पदक हेतु रू0 45,000/- तथा जीवन रक्षा पदक हेतु रू0 30,000/- की धनराच्चि प्रदान की जाती है। उपरोक्त के अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा पदकधारकों को अतिरिक्त धनराशि के रूप में सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक हेतु रू0 5,000/-, उत्तम जीवन रक्षा पदक हेतु रू0 2,000/- तथा जीवन रक्षा पदक हेतु रू0 1,000/- की धनराशि दी जाती है।

उपरोक्त के अतिरिक्त पुरस्कार प्राप्तकर्ता के पुत्र/पुत्री दोनों को ही और यदि पदक प्राप्तकर्ता स्वयं बालक या बालिका है, तो उसे स्नातक स्तर तक निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। पुरस्कृत व्यक्ति यदि वयस्क नागरिक हो, और बेरोजगार हो तो लोक सेवा आयोग की विचार क्षेत्र के बाहर समूह 'ग' अथवा 'घ' के पद पर निर्धारित आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट दी जाती है। इस प्रकार यदि ऐसे व्यक्ति अन्यथा अर्ह हो तो उन्हें अन्य व्यक्तियों की तुलना में वरीयता में सेवायोजित किया जाता है।

जीवन रक्षा पदक श्रृंखला के अन्तर्गत वर्ष 2001, 2002 एवं 2003 मे एक-एक व्यक्ति को, वर्ष 2004 में तीन व्यक्तियो को, 2005 में चार व्यक्तियों को तथा वर्ष 2006 में एक व्यक्ति पुरस्कृत किया गया। इस पुरस्कार हेतु वित्तीय वर्ष 2007-08 हेतु श्री सुभाष कुमार, चिनहट, जनपद लखनऊ को भारत सरकार द्वारा नामित किया गया है, जिन्हें पुरस्कार दिया जाना प्रस्तावित है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ


बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः