कहावत लोकोक्ति मुहावरे-स

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 09:37, 14 May 2010 by आशा चौधरी (talk | contribs) ('{{कहावत लोकोक्ति मुहावरे}} {| class="wikitable" |- !कहावत लोकोक्ति म...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

कहावत लोकोक्ति मुहावरे वर्णमाला क्रमानुसार खोजें

                              अं                                                                                              क्ष    त्र    श्र
कहावत लोकोक्ति मुहावरे अर्थ

1- सींग गिरेला जानवर और मनई कोड़,
यह नीके ना होयगें करलो जतन करोड़।

अर्थ - गिरे हुए सींग के जानवर तथा आलसी मनुष्य कभी भी अच्छे नहीं होते। दोनों हमेशा बीमारी का घर रहते हैं।

2- सन के डंठल खेत छिटावै, तिनते लाभ चौगुनो पावै।

अर्थ -

3- सौ की जोत पचासै जोतै, ऊँच के बाँधै बारी

जो पचास का सौ न तुलै, दव घाघ को गारी।
सर्व तपै जो रोहिनी, सर्व तपै जो मूर।
परिवा तपै जो जेठ की, उपजै सातो तूर।।

अर्थ - यदि रोहिणी में तपे और मूल भी पूरा तपे और जेठ की प्रतिपदा भी तपे तो सातों तरह के अन्न पैदा होते हैं।

4- सोम सुक्र सुरगुरु दिवस, पौष अमावस होय।

घर घर बजे बधावनो, दुखी न दीखै कोय।।

अर्थ - पूस की अमावस्या को सोमवार, शुक्रवार या बृहस्पतिवार पड़े तो घर घर बधाई बजेगी,कोई दुखी न दिखाई पड़ेगा।

5- सावन पहिले पाख में, दसमी रोहिनी होय।

महंग नाज अरु स्वल्प जल, विरला विलसै कोय।।

अर्थ - अगर सावन कृष्ण पक्ष में दशमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र हो तो समझ लेना चाहिए कि अनाज महंगा होगा और वर्षा कम होगी, कम लोग ही सुखी रहेगें।

6- सावन सुक्ला सप्तमी, जो गरजै अधिरात।

बरसै तो झुरा परै, नाहीं समौ सुकाल।।

अर्थ - अगर सावन माह की सप्तमी को आधी रात के समय बादल गरजें और पानी बरसें तो झुरा पड़ेगा; न बरसे तो समय अच्छा बीतेगा।

7- साझे की हाँड़ी चौराहे फूटी।

अर्थ - जिम्मेदारी एक ही व्यक्ति की होनी चाहिए नहीं तो काम खराब हो जाता है।

8- संसार से उठना / विदा होना।

अर्थ - मर जाना।

9- सफेद झूठ।

अर्थ - बिलकुल झूठ।

10- सब्ज़बाग़ दिखाना।

अर्थ - अच्छी बातें कह कर बहकाना।

11- साँचे में ढला होना।

अर्थ - रूपवान होना।

12- साँप को दूध पिलाना।

अर्थ - बुरे के साथ नेकी करना।

13- साँप छछूंदर की गति होना।

अर्थ - असमंजस की दशा होना।

14- साँप सूँघ जाना।

अर्थ - गुपचुप हो जाना।

15- सात घाट का पानी पीना।

अर्थ - व्यापक अनुभव होना।

16- घाट –घाट का पानी पीना।

अर्थ - व्यापक अनुभव होना।

17- सिंदूर चढ़ना।

अर्थ - लड़की का विवाह होना।

18- सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाना।

अर्थ - होश उड़ जाना।

19- सिर उठाना।

अर्थ - विरोध करना।

20- सिर गंजा करना।

अर्थ - बुरी तरह पीटना।

21- सिर पर कफ़न बाँधना।

अर्थ - बलिदान देने के लिए तैयार होना।

22- सिर पर खून सवार होना।

अर्थ - मरने -मारने पर उतारू होना।

23- सिर पर पाँव रखकर भागना।

अर्थ - तुरंत भाग जाना।

24- सिर पर भूत सवार होना।

अर्थ - धुन लग जाना।

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः