ऐल्ते विश्वविद्यालय

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 13:58, 14 May 2010 by Gaurav (talk | contribs)
Jump to navigation Jump to search

ओत्वोश लोरेंड विश्विद्यालय ( ऐल्ते ) विश्वविद्यालय / Eotvos Lorand University ( ELTE )


विश्वविद्यालय परिचय

ऐल्ते विश्वविद्यालय, बुडापेश्ट
ELTE University, Budapest|thumb
ओत्वोश लोरेंड विश्विद्यालय (ऐल्ते) का मूल रूप कार्डिनल पीटर पाजमेनी ने सन 1635 में नाग्यासोम्बात (आजकल ट्रान्वा, स्लोवाकिया) में स्थापित किया था। यह दर्शन और ईश्वर विज्ञान शिक्षण का एक कैथोलिक विश्वविद्यालय के रूप में शुरू किया गया था। यह विश्वविद्यालय 1770-1780 के दौरान पहले बुदा में फिर पेश्त में स्थानांतरित हुआ। हंगरी की रानी मारिया थेरेसा की मदद से यह रॉयल हंगेरियन विश्वविद्यालय बन गया।

इसके बाद के दशकों में विद्वत समाज की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर नए संकायों की स्थापना की गई। 19वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में यह आजकल के संदर्भ में उच्च शिक्षा का आधुनिक केंद्र बन गया जिसमें सभी विशेषज्ञ विषयों की शिक्षा दी जाती है।

1950 में इस विश्वविद्यालय को मान्यता मिली और इसने अपना वर्तमान नाम अपना लिया। इसका नाम विश्व प्रसिद्ध भौतिकविज्ञानी लोरेंड ओत्वोश के नाम पर रखा गया है। ये इसमें अध्यापन करने वाले एक (प्राचार्य) प्रोफेसर थे। अभी कुछ समय पहले ही डेन्यूब नदी के बहुत सुंदर किनारे पर विज्ञान, समाजिक विज्ञान और सूचना विज्ञान संकाय के नए भवन का निर्माण किया गया है। आजकल इस विद्यालय में आठ संकाय हैं- कला, शिक्षा और मनोविज्ञान, एलीमेंट्री और नर्सरी अध्यापक प्रशिक्षण, सूचना विज्ञान, कानून और राजनीति विज्ञान, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और विशेष शिक्षा का बार्सी गुत्साव संकाय। ओत्वोश लोरेंड विश्वविद्यालय अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त है और इसके कार्यक्रम हंगेरियन एक्रेडिएशन बोर्ड से एक्रेडिट हैं। ओत्वोश लोरेंड विश्वविद्यालय द्वारा दिए जाने वाले डिप्लोमा विश्व भर में स्वीकार किए जाते हैं। इसके पाठ्यक्रमों के क्रेडिट यूरोपियन संघ में स्थानांतरणीय हैं। गत 100 सालों में ओत्वोश लोरेंड विश्वविद्यालय ने विश्व को अनेक वैज्ञानिक दिए हैं। इसके अध्यापकों वे एल्यूमिनाई में पाँच नॉबल पुरस्कार से पुरस्कृत विद्वान शामिल हैं। छात्रों की संख्या बढ़कर 32000 तक पहुँच गई है। इसके अकादमिक वर्ग में 1800 उच्च शिक्षा प्राप्त विद्वान व अनुसंधित्सु शामिल हैं।


डीन का संदेश

ऐल्ते विश्वविद्यालय का कला संकाय बुदापैश्त के बीचोंबीच स्थित है। इसका अपना एक विशिष्ट इतिहास है। इसके शैक्षिक स्तर के बारे में बस यह कहा जा सकता है कि हंगरी के कला संकायों में इसका स्थान सर्वप्रथम है। सन् 2006-07 से विश्वविद्यालय के अकादमिक कार्यक्रम बोलोग्ना प्रक्रिया के अनुसार परिवर्तित किए जा रहे हैं। इससे हमारे संकाय व यूरोपीय संघ के देशों के अन्य विश्वविद्यालय स्तरीय संस्थानों में छात्रों का परस्पर आवागमन आसानी से संभव होगा। हमारे स्नातक स्तर के अनेक कार्यक्रमों में विदेशी भाषा में शिक्षण की सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही हम विदेशी छात्रों के लिए विशेष रूप से निर्मित पाठ्यक्रम भी उपलब्ध करवाते हैं। ये पाठ्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय छात्र समुदाय की माँगों को पूरा करते हैं। ये छात्रों को हमारे अपने क्षेत्र के इतिहास, संस्कृति और वर्तमान आर्थिक व राजनैतिक मुद्दों से भी परिचित करवाते हैं। छात्र विविध अंतर्विषय परक एम. ए. पाठ्यक्रमों और अनेक विदेशी भाषाओं के पी-एच.डी. स्तर के पाठ्यक्रमों में से अपनी रुचि के अनुसार अध्ययन कार्यक्रम का चयन कर सकते हैं। संकाय विदेशी छात्रों को भाषा संबंधी पाठ्यक्रमों में अध्ययन की सुविधा भी प्रदान करता है। इनमें अनुवाद और विदेशी भाषा के रूप में हंगेरियन में अध्ययनों को लागू करना शामिल है। अकादमिक कार्य में देशीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, अनुसंधान नेटवर्कों, अनुसंधान परियोजना सहयोगों, अनुसंधान समूहों व विशिष्ट पुस्तकों वाले विशेष पुस्तकालयों का सहयॉग भी लिया जाता है। हम छात्रों का ऐसे कैंपस में स्वागत करते हैं जिसने पिछले कुछ वर्षों के आंतरिक पुनर्संयोजन के कारण नया रूपाकार ले लिया है। यह तकनीकी रूप से आधुनिक शिक्षा की आवश्यकताओं पर भी खरा उतरता है।

डॉ. तमाश डेत्सो,
डीन,
कला संकाय,

संपर्क


जोसेफ बीरो
विदेशी छात्र प्रबंधक,
ओत्वोश लोरेंड विश्वविद्यालय,
1088 बुडापेश्ट,
म्यजियम कोर्ट, 4/ए,
हंगरी,
दूरभाष : +36 1-411 6700 / 5485 एक्स.,
फैक्स: +36 1-485 5229,
ईमेल: [email protected]


अधिकारिक वेबसाइट

ऐल्ते विश्वविद्यालय


बाहरी कड़ियाँ

प्रयास भित्ति पत्रिका
अभिव्यक्ति

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः