लीला नाग

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 05:47, 6 October 2011 by प्रीति चौधरी (talk | contribs) ('{{पुनरीक्षण}} *लीला नाग का जन्म ढाका के प्रतिष्ठित पर...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
चित्र:Icon-edit.gif इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"
  • लीला नाग का जन्म ढाका के प्रतिष्ठित परिवार में 1912 ई. में हुआ।
  • लीला नाग (बाद में लीला राय) का भारत की महिला क्रांतिकारियों में विशिष्ट स्थान है।
  • दुर्भाग्य से उन्हें अपने योगदान के अनुरूप ख्याति नहीं मिल पाई। उन्होंने ढाका और कलकत्ता में उच्च शिक्षा प्राप्त की।
  • ढाका में शिक्षा प्राप्त करते हुए वे 'मुक्ति संघ' के सम्पर्क में आई एवं लड़कियों को शिक्षित करने के लिए 'दीपाली संघ' नामक एक संगठन बनाया।
  • इस संगठन की उन्होंने 'दीपाली स्कूल', 'नारी शिक्षा मन्दिर', 'शिक्षा भवन' एवं 'शिक्षा निकेतन' आदि नाम से कई शाखाएँ खोलीं। बाद में अंग्रेजों की गुप्तचर रिपोर्ट के अनुसार ऊपर से सीधी- सादी दिखने वाली इन संस्थाओं में लड़कियों को क्रांति की शिक्षा और पशिक्षण दिया जाता था।
  • प्रथम महिला शहीद प्रीतिलता वड्डेदार को इन्हीं संस्थाओं में दीक्षा मिली थी।
  • पुलिस की निगाहों से बचकर लीला 'मुक्ति संघ' और बाद में 'श्री संघ' के माध्यम से अपनी गुप्त गतिविधियों का संचालन करती रहीं।
  • ढाका के पुलिस महानिरीक्षण लोमैन की रहस्यमय हत्या के पीछे लीला व उसके पति अनिल राय की ही गुप्त योजना थी।
  • अंतत: एक दिन दोनों पति-पत्नी गिरफतार कर लिए गए।
  • 1937 ई. में जेल से रिहा होने के बाद लीला राष्ट्रवादी आन्दोलन में शामिल हो गई।
  • जब नेताजी सुभाष चन्द्र बोस कांग्रेस से निष्कासित किए गए तब लीला नाग ने उनका बराबर साथ दिया और मरते दम तक उनके साथ रहीं।
  • उन्होंने राष्ट्रवादी पत्रिका 'जयश्री' भी निकाली थी। 1940 ई. में अल्पायु में ही उनका देहांत हो गया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ


बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः