भूतुल्यकाली उपग्रह प्रक्षेपण यान

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 07:54, 16 March 2012 by गोविन्द राम (talk | contribs) ('thumb|विभिन्न [[प्रमोचन यान|350px]] भूतुल्यका...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

[[चित्र:Launch Vehicles.jpg|thumb|विभिन्न प्रमोचन यान|350px]] भूतुल्यकाली उपग्रह प्रक्षेपण यान अथवा भूतुल्यकाली उपग्रह प्रमोचक रॉकेट (जीएसएलवी) मार्क I व II, इन्सैट-2 श्रेणी के उपग्रहों (2000 - 2500 कि.ग्रा.) को भू-तुल्यकाली अंतरण कक्षा (जीटीओ) में स्थापित करने में सक्षम है।

  • जीएसएलवी एक तीन चरणों वाला यान है, जिसकी ऊँचाई 49 मी. और उत्थापन भार 414 टन है।
  • नीतभार फ़ेयरिंग पर इसका अधिकतम व्यास 3.4 मी. है।
  • पहले चरण में 6 द्रव (एल 40) स्ट्रैप-ऑन के साथ एस 125 ठोस बूस्टर समाविष्ट है। दूसरा चरण (जीएस 2) द्रव इंजन है और तृतीय चरण (जीएस 3) निम्नतापीय चरण है।
  • यान 6573 केएन उत्थापन प्रणोद उत्पन्न करता है।
  • जीएसएलवी की प्रथम उड़ान 1540 कि.ग्रा. भार वाले जीसैट-1 के प्रमोचन द्वारा 18 अप्रैल, 2001 को शार से संपन्न हुई। इसके बाद 6 और प्रमोचन हुए, 8 मई 2003 को जीएसएलवी-डी2 (जीसैट-2 1825 कि.ग्रा.), 20 सितंबर, 2004 को जीएसएलवी-एफ01 (एडुसैट 1950 कि.ग्रा.), 10 जुलाई 2006 को जीएसएलवी-एफ़02, 2 सितंबर, 2007 को जीएसएलवी-एफ़04 (इन्सैट-4 सीआर 2,130 कि.ग्रा.), 15 अप्रैल, 2010 को जीएसएलवी डी-3।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः