सुष्मिता सेन

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 12:20, 27 November 2012 by अंशुल सुधाकर (talk | contribs) (''''सुष्मिता सेन''' (अंग्रेज़ी: ''Sushmita Sen'', जन्म: 19 नवम्बर 1975) ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

सुष्मिता सेन (अंग्रेज़ी: Sushmita Sen, जन्म: 19 नवम्बर 1975) एक प्रसिद्ध हिंदी फ़िल्म अभिनेत्री और मॉडल हैं। सुष्मिता सेन भारत की प्रथम मिस यूनीवर्स है।

जीवन परिचय

सुष्मिता सेन का जन्‍म 19 नवंबर, 1975 को हैदराबाद में हुआ था। वायुसेना के सेवानिवृत्त विंग कमांडर सुबीर सेन और ज्वैलरी डिजाइनर सुभा सेन की बेटी सुष्मिता सेन को फिल्म-जगत की सौम्य और सहज अभिनेत्रियों में माना जाता है। सुष्मिता सेन की पहली पहचान 1994 में मिस इंडिया का खिताब जीतने पर मिली। खास बात यह थी कि इस खिताब के लिए उनकी टक्कर ऐश्वर्या राय के साथ थी, जिनको पछाड़ते हुए सुष्मिता ने खूबसूरती का ताज धारण किया। इस खिताब के बाद सुष्मिता ने 'मिस यूनिवर्स' का विश्व खिताब जीतकर अपना नाम पूरे देश में रोशन कर दिया। उसी साल ऐश्वर्या राय ने 'मिस व‌र्ल्ड' का खिताब जीता।

फ़िल्मी कॅरियर

1997 में महेश भट्ट की फिल्म 'दस्तक' से सुष्मिता सेन ने फिल्मी दुनिया में पर्दापण किया, जिसमें उन्होंने अपने ही चरित्र को जिया। फिल्म को सफलता नहीं मिली। दूसरी फिल्म 'जोर' भी नहीं चली। उनको पहली सफलता फिल्म 'सिर्फ तुम' के दिलबर दिलबर गाने में मिली, जिसमें उनकी अदाओं को दर्शकों ने पसंद किया। डेविड धवन की फिल्म 'बीवी नंबर वन' में सुष्मिता सेन ने बीवी नंबर टू का रोल किया और यह उनकी पहली हिट फिल्म साबित हुई। उनकी चर्चित फिल्मों में आंखें, समय, मैं हूं ना, बेवफा, मैंने प्यार क्यों किया और फिल्म 'चिंगारी' के नाम शामिल हैं।

प्रमुख फ़िल्में

क्रमांक वर्ष फ़िल्म भूमिका विशेष टिप्पणी
1. 1996 दस्तक सुष्मिता सेन पहली फ़िल्म
2. 1997 ज़ोर पूजा
3. 1999 सिर्फ तुम नेहा फ़िल्मफेयर पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए नामित हुईं
3. 1999 बीवी नंबर वन रूपाली सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री फ़िल्मफेयर पुरस्कार मिला
4. 1999 हिंदुस्तान की कसम प्रिया
4. 2000 आगाज सुधा
6. 2001 बस इतना सा ख्वाब है लारा
7. 2001 क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता सोनल
8. 2002 फिलहाल सिया फ़िल्मफेयर पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए नामित हुईं
9. 2002 तुमको न भूल पाएंगे महक
10. 2002 आंखें नेहा
11. 2002 लीला गौरी
12. 2003 समय मालविका
13. 2004 पैसा वसूल बेबी
14. 2004 मैं हूं न चांदनी
15. 2004 वास्तुशात्र झिलमिल
16. 2005 बेवफा आरती
17. 2005 मैं ऐसा ही हूं नीति
18. 2005 मैंने प्यार क्यों किया नैना
19. 2006 चिंगारी बसंती
20. 2007 राम गोपाल वर्मा की आग दुर्गा
21. 2009 डू नॉट डिस्टर्ब किरण
22. 2010 दूल्हा मिल गया शिमर
23. 2010 नो प्रॉब्लम शिमर काजल


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ


बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः