मोती मस्जिद भोपाल

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 15:23, 26 June 2010 by फ़ौज़िया ख़ान (talk | contribs) ('*मोती मस्जिद मध्य प्रदेश के भोपाल शहर मे स्थित है...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
  • मोती मस्जिद मध्य प्रदेश के भोपाल शहर मे स्थित है।
  • मोती मस्जिद की बुनियाद करीब डेढ़ सौ साल पहले रखी गई थी।
  • सुल्तानिया रोड स्थित मोती मस्जिद का प्रबंधन औकाफे शाही द्वारा किया जाता है।
  • मोती मस्जिद को कदसिया बेगम की बेटी सिकंदर जहाँ बेगम ने 1860 ई. में बनवाया था।
  • सिकंदर जहाँ बेगम का घरेलू नाम मोती बीबी था और उन्हीं के नाम पर ही इस मस्जिद का नाम मोती मस्जिद रखा गया।
  • मोती मस्जिद के पूर्वी छोर पर स्थित लान को मोतिया पार्क के नाम से जाना जाता है।
  • मोती मस्जिद दिल्ली की जामा मस्जिद के आधार पर बनी हुई है।
  • मोती मस्जिद की शैली दिल्‍ली में बनी जामा मस्जिद के समान है, लेकिन आकार में जामा मस्जिद से छोटी है।
  • मोती मस्जिद की गहरे लाल रंग की दो मीनारें हैं, जो ऊपर नुकीली हैं और सोने के समान लगती हैं।
  • मोती मस्जिद को सफेद संगमरमर और लाल पत्थर के इस्तेमाल से बनाया गया है और यह स्थापत्य का बेहद खूबसूरत नमूना है।

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः