राष्ट्रीय राजमार्ग 11

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 12:56, 17 November 2013 by कात्या सिंह (talk | contribs) (''''राष्ट्रीय राजमार्ग 11''' (अंग्रेज़ी: ''National Highway 11'' अथवा NH11...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

राष्ट्रीय राजमार्ग 11 (अंग्रेज़ी: National Highway 11 अथवा NH11) की कुल लंबाई 582 किमी है। राष्ट्रीय राजमार्ग 11 भारत में एक राष्ट्रीय राजमार्ग है जो कि राजस्थान के बीकानेर को उत्तर प्रदेश में आगरा से जोड़ता है। उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग 11 की कुल लंबाई 51 किमी (32 मील) है, बाकी 531 किलोमीटर (330 मील) राजस्थान में है। एनएच 11 एक महत्वपूर्ण पर्यटन राजमार्ग है क्योंकि यह आगरा और जयपुर को जोड़ता है जो भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल में से हैं। भरतपुर का विश्व प्रसिद्ध केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान भी, जो एक यूनेस्को विश्व विरासत स्थल है, इसी राजमार्ग पर स्थित है।

प्रमुख नगर

राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर महत्त्वपूर्ण नगर भरतपुर, दौसा, जयपुर, सीकर और फतेहपुर हैं।

यात्रा मार्ग

राष्ट्रीय राजमार्ग 11 का यात्रा मार्ग आगरा - जयपुर - बीकानेर है। यह राजमार्ग भरतपुर, दौसा, जयपुर, सीकर और फतेहपुर के माध्यम से गुजरता है और बीकानेर में राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर समाप्त हो जाता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः