स्वर्णिम चतुर्भुज योजना

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 07:53, 18 November 2013 by गोविन्द राम (talk | contribs) ('{{सूचना बक्सा संक्षिप्त परिचय |चित्र=Golden Quadrilateral.jpg |चित्र ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
स्वर्णिम चतुर्भुज योजना
विवरण 5,846 किलोमीटर लंबी सड़क का नेटवर्क बनाने की एक परियोजना है, जो दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई को आपस में जोड़ती है।
शुरुआत 24 अक्तूबर,1998 को इन परियोजनाओं की आधिकारिक घोषणा की और काम शुरू हो गया।
दिल्ली से कोलकाता 1,453 किमी
दिल्ली से मुंबई 1,419 किमी
मुंबई से चेन्नई 1,290 किमी
कोलकाता से चेन्नई 1,290 किमी
मुख्य जंक्शन राष्ट्रीय राजमार्ग 2 (दिल्ली से कोलकाता के मध्य), राष्ट्रीय राजमार्ग 8, राष्ट्रीय राजमार्ग 79A, राष्ट्रीय राजमार्ग 79, राष्ट्रीय राजमार्ग 76 (दिल्ली से मुंबई के मध्य), राष्ट्रीय राजमार्ग 4, राष्ट्रीय राजमार्ग 7, राष्ट्रीय राजमार्ग 46 (मुंबई से चेन्नई के मध्य), राष्ट्रीय राजमार्ग 6, राष्ट्रीय राजमार्ग 60, राष्ट्रीय राजमार्ग 5 (कोलकाता से चेन्नई के मध्य)
संक्षिप्त नाम 'GQ' अथवा जीक्यू
संबंधित लेख एक्सप्रेस वे, राष्ट्रीय राजमार्ग, भारतीय सड़क नेटवर्क, भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची

स्वर्णिम चतुर्भुज योजना (अंग्रेज़ी: Golden Quadrilateral Project संक्षिप्त नाम:GQ अथवा जीक्यू) 5,846 किलोमीटर लंबी सड़क का नेटवर्क बनाने की एक परियोजना है, जो दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई को आपस में जोड़ती है। इसे वर्ष 2000 में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने शुरू किया था लेकिन, पूरी हो जाने के बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना का पहला चरण पूरा करने के लिए अब तक कोई तय तिथि नहीं है। पहले चरण में जीक्यू के अलावा 380 किलोमीटर लंबी बंदरगाहों को जोड़ने वाली सड़क और उत्तर-दक्षिण एवं पूर्व-पश्चिम गलियारे के कुछ हिस्से शामिल हैं।

आधिकारिक घोषणा

प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 24 अक्तूबर,1998 को इन परियोजनाओं की आधिकारिक घोषणा की और काम शुरू हो गया। पहली, स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के अन्तर्गत दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई को आपस में जोड़ते हुए 5,846 किमी. लम्बे राजमार्ग को चार अथवा छह मार्गीय बनाया जा रहा है। तबसे 25,055 करोड़ रुपए की लागत वाली इस योजना पर काम तेजी से चल रहा है। 950 किमी. मार्ग तो बनकर तैयार है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः