डीडी पोढ़िगै (चैनल)
डीडी पोढ़िगै (चैनल)
| |
विवरण | 'डीडी पोढ़िगै चैनल' तमिल भाषा में कार्यक्रमों का प्रसारण करने वाला दूरदर्शन का प्रमुख चैनल है। |
देश | भारत |
शुरुआत | 1993 |
प्रसारण अवधी | 8 घंटे |
कार्यक्रमों का समय | अपराह्न 3.00 बजे से रात्रि 11.00 बजे तक |
संबंधित लेख | दूरदर्शन |
अन्य जानकारी | चैनल के लिए कार्यक्रम आदि का निर्माण चेन्नई में किया जाता है। |
डीडी पोढ़िगै चैनल दूरदर्शन का तमिल भाषा का चैनल है। इस चैनल की शुरुआत वर्ष 1993 में की गई थी।
- डीडी पोढ़िगै चैनल पर दिखाई जाने वाली तमिल फ़िल्में तमिलनाडु में और उसके बाहर बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित करती हैं।
- चैनल पर मुख्यत: धारावाहिक, फ़िल्में, सूचना एवं मनोरंजन के कार्यक्रम, समाचार एवं सामयिकी कार्यक्रम आदि प्रसारित किए जाते हैं।
- डीडी पोढ़िगै एकमात्र ऐसा क्षेत्रीय भाषा का उपग्रह चैनल है, जिस पर 8 घंटे का स्थलीय प्रसारण होता है।
- स्थलीय मोड में डीडी पोढ़िगै चैनल के कार्यक्रम अपराह्न 3.00 बजे से रात्रि 11.00 बजे तक तमिलनाडु की 94 प्रतिशत जनसंख्या तक पहुंचते हैं।
- चैनल के लिए कार्यक्रम आदि का निर्माण चेन्नई में किया जाता है।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख