डीडी पोढ़िगै (चैनल)

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 13:03, 31 January 2014 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
डीडी पोढ़िगै (चैनल)
विवरण 'डीडी पोढ़िगै चैनल' तमिल भाषा में कार्यक्रमों का प्रसारण करने वाला दूरदर्शन का प्रमुख चैनल है।
देश भारत
शुरुआत 1993
प्रसारण अवधी 8 घंटे
कार्यक्रमों का समय अपराह्न 3.00 बजे से रात्रि 11.00 बजे तक
संबंधित लेख दूरदर्शन
अन्य जानकारी चैनल के लिए कार्यक्रम आदि का निर्माण चेन्नई में किया जाता है।

डीडी पोढ़िगै चैनल दूरदर्शन का तमिल भाषा का चैनल है। इस चैनल की शुरुआत वर्ष 1993 में की गई थी।

  • डीडी पोढ़िगै चैनल पर दिखाई जाने वाली तमिल फ़िल्में तमिलनाडु में और उसके बाहर बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित करती हैं।
  • चैनल पर मुख्यत: धारावाहिक, फ़िल्में, सूचना एवं मनोरंजन के कार्यक्रम, समाचार एवं सामयिकी कार्यक्रम आदि प्रसारित किए जाते हैं।
  • डीडी पोढ़िगै एकमात्र ऐसा क्षेत्रीय भाषा का उपग्रह चैनल है, जिस पर 8 घंटे का स्थलीय प्रसारण होता है।
  • स्थलीय मोड में डीडी पोढ़िगै चैनल के कार्यक्रम अपराह्न 3.00 बजे से रात्रि 11.00 बजे तक तमिलनाडु की 94 प्रतिशत जनसंख्या तक पहुंचते हैं।
  • चैनल के लिए कार्यक्रम आदि का निर्माण चेन्नई में किया जाता है।

क्षेत्रीय भाषा उपग्रह सेवा

सभी दूरदर्शन केन्द्र अपनी-अपनी संबंधित क्षेत्रीय भाषाओं में कार्यक्रमों का निर्माण करते हैं। क्षेत्रीय 'भाषा उपग्रह सेवा' और 'क्षेत्रीय राज्य नेटवर्क' विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रसारित करते हैं, जिनमें लोगों के साथ उनकी अपनी भाषाओं में सम्पर्क स्थापित करने के लिए विकासात्मक समाचार, धारावाहिक, वृत्तचित्र, समाचार एवं सामयिकी कार्यक्रम सम्मिलित हैं। संबंधित राज्यों में क्षेत्रीय भाषा के कार्यक्रम 'डीडी नेशनल' की रिजनल विन्डो के दौरान स्थलीय मोड में तथा क्षेत्रीय भाषा उपग्रह चैनलों पर पूरे देश में चौबीस घंटे उपलब्ध होते हैं। 'क्षेत्रीय भाषा उपग्रह सेवा' के अन्तर्गत 'डीडी पोढ़िगै' के अतिरिक्त निम्नलिखित चैनल आते हैं-

  1. डीडी नॉर्थ ईस्ट
  2. डीडी उड़िया
  3. डीडी पंजाबी
  4. डीडी सहयाद्रि
  5. डीडी सप्तगिरि
  6. डीडी बांग्ला
  7. डीडी गुजराती
  8. डीडी चन्दना
  9. डीडी कशीर
  10. डीडी मलयालम


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः