मुर्शिदाबाद ज़िला

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 11:22, 29 July 2010 by रेणु (talk | contribs) ('मुर्शिदाबाद ज़िला, पश्चिम बंगाल राज्य, पूर्वोत्तर...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

मुर्शिदाबाद ज़िला, पश्चिम बंगाल राज्य, पूर्वोत्तर भारत में स्थित है। मुर्शिदाबाद ज़िले का क्षेत्रफल 5,341 वर्ग किमी॰ है और इसमें भागीरथी नदी द्वारा विभाजित दो भिन्न क्षेत्र हैं। पश्चिम में रढ़ है, जो छोटा नागपुर के पठार का वलयदार विस्तार है। पूर्वी भाग बागड़ी एक उपजाऊ निम्न जलोढ़ी भूक्षेत्र है, जो गंगा नदी के डेल्टा का हिस्सा है। इस ज़िले को भागीरथी और जलांगी व उनकी सहायक धाराएँ अपवाहित करती हैं। ज़िला मुख्यालय बहरामपुर में है। 1197 में यह ज़िला गौड़ राज्य का अंग बना और 18वीं शताब्दी में इसे ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी को सौंप दिया गया।

कृषि और खनिज

मुर्शिदाबाद ज़िले में पूर्व की ओर चावल, जूट, दलहन, तिलहन, गेहूँ, जौ और आम मुख्य फ़सलें हैं; पश्चिम में व्यापक पैमाने पर शहतूत की खेती होती है।

जनसंख्या

2001 की जनगणना के अनुसार मुर्शिदाबाद ज़िले की कुल जनसंख्या 58,63,717 है।

पन्ने की प्रगति अवस्था

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः