समय दशा कुल देखि कै -रहीम
समय दशा कुल देखि कै, सबै करत सनमान ।
‘रहिमन’ दीन अनाथ को, तुम बिन को भगवान ॥
- अर्थ
सुख के दिन देखकर अच्छी स्थिति और ऊँचा खानदान देखकर सभी आदर-सत्कार करते हैं। किन्तु जो दीन हैं, दुखी हैं और सब तरह से अनाथ हैं, उन्हें अपना लेने वाला भगवान के सिवाय दूसरा और कौन हो सकता है।
left|50px|link=सबै कहावैं लसकरी -रहीम|पीछे जाएँ | रहीम के दोहे | right|50px|link=समय पाय फल होत है -रहीम|आगे जाएँ |
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख