दत्तहोम
दत्तहोम हिन्दू धर्म में दत्तक पुत्र ग्रहण करने के समय धार्मिक विधि से किया जाने वाला अनुष्ठान है।[1]
- हिन्दुओं में पुत्रहीन पिता अपना उत्तराधिकारी एवं वंश परंपरा स्थापित करने के लिए दूसरे के पुत्र को ग्रहण करता है।
- इस अवसर पर उसे दूसरी आवश्यक विधियों के करने के पश्चात् व्याहृतिहोम अथवा दत्तहोम करना पड़ता है।
- दत्तहोम का आशय देवताओं का साक्षित्व प्राप्त करना होता है कि उनकी उपस्थिति में पुत्र संग्रह का कार्य सम्पन्न हुआ।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ हिन्दू धर्मकोश |लेखक: डॉ. राजबली पाण्डेय |प्रकाशक: उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान |पृष्ठ संख्या: 311 |