जावेद अहमद

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 13:54, 30 June 2017 by व्यवस्थापन (talk | contribs) (Text replacement - " जगत " to " जगत् ")
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

जावेद अहमद (अंग्रेज़ी: Javed Ahmad, जन्म: 4 नवम्बर 1974 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद में वरिष्ठ पत्रकार एवम् राष्ट्रा भाषा रत्न से सम्मानित 'कमर अहमद आज़ाद' के यहां जन्मे।

कार्यक्षेत्र

जावेद अहमद ने अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए सिर्फ़ 12 साल की उम्र में लेखन शुरू किया। और 16 वर्ष की आयु में साप्ताहिक समाचार पत्र "सारांश समय" के तीन संस्करण (गोरखपुर, महाराजगंज और सिद्धार्थ नगर ) के संपादक रहे। फिर स्वतन्त्र रूप भारत की पत्र-पत्रिकाओं मे लिखते रहे।

फ़िल्म जगत् में

1998 में मुंबई जा कर फ़िल्म उद्योग से जुड़ गये। हिंदी फिल्म "वैसा भी होता है" की पटकथा लिखी। इस फिल्म का गीत "अल्लाह के बन्दे हँस दे" बेहद लोकप्रिय हुआ। लगभग 200 विज्ञापन फ़िल्में कीं और विभिन्न टीवी चैनलों से जुड़े रहे।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः