मोहाली

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 13:30, 1 August 2017 by व्यवस्थापन (talk | contribs) (Text replacement - "पृथक " to "पृथक् ")
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

मोहाली चंडीगढ़ (पंजाब) के पास ही स्थित एक शहर है। यह पंजाब का 18वाँ ज़िला है। पहले मोहाली रूपनगर ज़िले का ही एक हिस्सा हुआ करता था, लेकिन बीते कुछ वर्षों में इसे अलग से एक ज़िला घोषित कर दिया गया। पंचकुला, चंडीगढ़ और मोहाली ये तीनों मिलकर 'चंडीगढ़ त्रिनगरी' कहे जाते हैं। भारतीय क्रिकेट में मोहाली अब एक जाना-पहचाना नाम बन चुका है, क्योंकि यहाँ का मोहाली क्रिकेट स्टेडियम प्रसिद्ध है। इस स्टेडियम में भारतीय टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में गिने जाने वाले हरभजन सिंह, युवराज सिंह और दिनेश मोंगिया आदि अभ्यास करते हैं।

इतिहास

पंजाब का विभाजन तीन भागों में हुआ और चंडीगढ़, जो कि इसकी राजधानी थी, वह केन्द्र शासित क्षेत्र बन गई। कुछ समय बाद सन 1966 में मोहाली की परिकल्पना की गई। वर्तमान समय में मोहाली और चंडीगढ़ आस-पास के पड़ोसी क्षेत्र हैं। सिर्फ़ पंजाब व चंडीगढ़ की केंद्र शासित क्षेत्र की सीमा के कारण ही ये पृथक् हैं। मोहाली की मूल परिकल्पना सही दृष्टि में चंडीगढ़ शहर के मार्गों और योजना का ही प्रतिरूप है। मोहाली का विकास पहले केवल फ़ेज़ सात तक ही था। फ़ेज़ 8 और फिर इसके आगे का विकास सन 1980 के दशक के अंत में ही प्रारम्भ हो सका। 1990 के मध्य में इस शहर के बस अड्डे का निर्माण हुआ। मोहाली में अब कई कपंनियाँ निवेश कर रही हैं, जिससे वे इस नगर द्वारा प्रदत्त निवेश के अवसरों का भरपूर रूप से लाभ उठा सकें।

जनसंख्या

मोहाली की जनसंख्या लगभग 2 लाख के क़रीब है, जो कि चंडीगढ़ की जनसंख्या की 1/5 है। मोहाली व पंचकुला [1] चंडीगढ़ के दो उपग्रही नगर हैं। 2001 की जनगणना के अनुसार मोहाली की जनसंख्या 1,23,285 थी। इसमें 53 प्रतिशत पुरुष और 47 प्रतिशत महिलाएँ थीं।

साक्षरता

साक्षरता की दृष्टि से भी मोहाली ने काफ़ी प्रगति की है। यहाँ की साक्षरता दर 83 प्रतिशत है। यह दर 59.5 प्रतिशत की राष्ट्रीय औसत से ज़्यादा है। यहाँ की पुरुष साक्षरता दर 85 प्रतिशत और महिला साक्षरता दर 81 प्रतिशत है। मोहाली का 'एस.यू.एस. कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग ऐड टेक्नोलॉजी' उच्च शिक्षा के लिए चोटी के कॉलेजों में गिना जाता है।

भाषा

यहाँ पर मुख्य रूप से पंजाबी भाषा ही बोली जाती है, किन्तु हिन्दी और अंग्रेज़ी भी पर्याप्त प्रचलित हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. चंडीगढ़ के पूर्व में, हरियाणा में

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः